Garlic tea
- स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है इसका सेवन
- मोटे लोगों के लिए बेहद लाभकारी, वेट लॉस भी करे
- लहसुन की चाय भी कई तरह की बीमारियों को दूर करने में प्रभावी
हेल्थ टिप्स
Garlic tea : आमतौर पर स्वास्थ्यवर्धक चाय की बात आती है तो अदरक या लौंग, काली मिर्च वाली चाय का सेवन किया जाता है। इसके फायदे के बारे में लोग जानते भी हैं। लेकिन लहसुन की चाय के बारे में कम ही लोगों को पता है। लहसुन की चाय भी कई तरह की बीमारियों को दूर करने में काफी प्रभावी साबित होती है। लहसुन की चाय पीने के कई फायदे हैं। लहसुन की चाय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है। राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, नई दिल्ली की डायटीशियन अंजलि बताती हैं कि लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। लहसुन की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर कम होता है और यह मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है। लहसुन की चाय एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक ड्रिंक है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम में सुधार करता है।
यह फायदे
लहसुन की चाय शरीर के ज्यादातर हिस्सों में वसा को घोलने का काम करती है। इसके सेवन से आप अपने वजन को भी कम कर सकते हैं। लहसुन की चाय में चयापचय बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो वजन घटाने का काम करते हैं। इस गुण के कारण लहसुन की चाय मोटे लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। लहसुन की चाय का सेवन करने से शरीर की गंदगी को भी दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। लहसुन की चाय के सेवन से दिल की सेहत को सुधारा जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सही रखने में मददगार होने के कारण इसके सेवन से दिल को रोगों से बचाव किया जा सकता है। लहसुन की चाय सांसों से जुड़ी बीमारियों से बचा सकती है।
बुखार-खांसी को ठीक करे
इसका सेवन सर्दियों में बुखार-खांसी को ठीक करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे शरीर में होने वाली सूजन को भी रोका जा सकता है।
ऐसे तैयार करें
डायटीशियन अंजलि कहती हैं कि लहसुन की चाय बनाने का तरीका बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए बर्तन में सवा कप पानी लें। उसमें कुछ छिले लहसुन और काली मिर्च को कूटकर डाल दें। इसे पांच मिनट उबालने के बाद छानकर पिएं। आप चाहें तो इसमें अदरक और दालचीनी भी डाल सकते हैं।
https://vartahr.com/garlic-tea-garli…creases-immunity/