• Fri. Apr 25th, 2025

Rohtak :  बाबा साहेब काे नमन, अम्बेडकर भवन नेहरू काॅलोनी रोहतक में उमड़ा जनसैलाब

Byadmin

Apr 14, 2025

Rohtak

  • -अम्बेडकर भवन में देशी घी का भंडारा भी लगाया गया
  • -कार्यक्रम में सभी बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
  • -सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया
  • -हरियाणा दलित एंव पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष डाॅ. मेहरा ने सभी का किया स्वागत

Rohtak :  रोहतक। अम्बेडकर भवन रोहतक में सोमवार को गरीबों के मसीहा संविधान निर्माता भारत रत्न डाॅ. भीम राव अम्बेडकर का 134वां जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर हरियाणा दलित एंव पिछडा वर्ग कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अनिल मेहरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ा और लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अम्बेडकर भवन में देशी घी का भण्ड़ारा लगाया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से सभी बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दलित व गरीब समाज के हितैषी चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा रहे जिसकी अध्यक्षता भारत भूषण बतरा विधायक रोहतक ने की। कार्यक्रम में पूर्व सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हुए। अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर गीता भुक्कल पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक झज्जर, विशेष अतिथि शकुन्तला खटक रही।

यह बोले विधायक बतरा

विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि महापुरूषाें के जन्म दिवस पर ही उन्हें याद किया जाता है। बाबा साहेब अपनी शिक्षा के बल पर ही देश आजाद होते ही देश के न केवल कानून मंत्री बने बल्कि मसौदा संविधान सभा के चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पद नियुक्त हुए आजादी के समय ऐसा अफरा-तफरी का माहौल था। हरियाणा दलित एंव पिछडा वर्ग कल्याण एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष डाॅ. अनिल मैहरा ने पदाधिकारियों व समाज से जुड़े अनेक गणमान्य लोग जो जयंती स्थल पर पहुंचने पर उनका स्वागत व घन्यवाद किया। इस मौके पर पवन सूतवाल, कृष्ण मुंडे, ऋषिराज निनानिया, शकुन्तला सम्भरवाल, अनिल कुमार, वजीर सिंह भौरिया, कुलदीप राठी, अशोक कुमार, अनील मेहरा, नीलम भुक्कल, राजा, कृष्ण, धर्मचन्द भोला, जसबीर मदान और नरेन्द्र तवर आदि मौजूद रहे।

https://vartahr.com/rohtak-salute-to…ru-colony-rohtak/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *