• Tue. Jan 21st, 2025

Rohtak News : रोहतक के मायना गांव की बेटी निशा बनी लेफ्टिनेंट

लेफ्टिनेंट रैंक पर भर्ती हाेने वाली निशा पंघाल।लेफ्टिनेंट रैंक पर भर्ती हाेने वाली निशा पंघाल।

Rohtak News

  • गांव वासियों ने बेटी की उपलब्धि पर दी बधाई
  • निशा के पिता, दादा और परदादा भी फौज में दे चुके सेवाएं
  • गांव मायना से लेफ्टिनेंट भर्ती होने वाली पहली लड़की

Rohtak News : रोहतक के गांव मायना की बेटी निशा पंघाल ने इतिहास रच दिया। निशा का सिलेक्शन आर्मी मेडिकल कोर में एमएनएस पद पर लेफ्टिनेंट रैंक से हुआ है। वह गांव मायना से इस पर भर्ती होने वाली पहली बेटी हैं। निशा के लेफ्टिनेंट रैंक पर चयन होने से गांव वाले फूले नहीं समा रहे हैं। निशा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। निशा के पिता सत्यनारायण ने कहा कि बेटी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। निशा के पिता सत्यनारायण फौज से रिटायर होकर अभी पुलिस मे सेवा दे रहे हैं। दादा रामकिशन पंघाल और परदादा हरलाल पंघाल भी देश सेवा के लिए फौज में रह चुके हैं। इनकी माता गृहिणी हैं।

https://vartahr.com/rohtak-news-nish…ecame-lieutenant/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *