• Fri. Apr 25th, 2025

HTET : एचटेट 7 और 8 दिसम्बर को होगा

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.वी.पी. यादव।शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.वी.पी. यादव।

HTET

  • -यादव बोले, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी
  • -7 दिसम्बर को लेवल-3 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक
  • -08 दिसम्बर को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
  • -08 दिसंबर को ही लेवल-1 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी

HTET : भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने सोमवार को कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 (एचटेट) का आयोजन 7 और 8 दिसम्बर (शनिवार-रविवार) को करवाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। 7 दिसम्बर को लेवल-3 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक, 08 दिसम्बर को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक व लेवल-1 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी।

यह फार्मूला अपनाया जाएगा

यादव ने बताया कि इस बार भी प्रश्र पत्र की सुरक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड ने प्रश्र पत्रों पर क्यूआर कोड, अल्फा न्यूमेरिक और हिडन फीचर का फार्मूला अपनाया जाएगा। अगर कोई प्रश्र पत्र परीक्षा केन्द्र से आऊट होता है तो तुरंत उसका पता बोर्ड मुख्यालय की टीम को लग जाएगा। शिक्षा बोर्ड ने हाई सिक्योरिटी कैमरे और जैमर परीक्षा केन्द्रों पर लगाने के लिए प्रक्रिया आरम्भ की हुई।

यह भी दी जानकारी

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 में 2,29,223 अभ्यर्थी 408 परीक्षा केन्द्रों पर प्रविष्ट हुए थे, जिसमें लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा में 47,700, लेवल-2 (टीजीटी) में 1,11,212 तथा लेवल-3 (पीजीटी) में 70,311 अभ्यर्थी शामिल हैं।

https://vartahr.com/htet-will-be-hel…december-7-and-8/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *