• Tue. May 13th, 2025

jawan : हिसार का जवान सिक्किम में शहीद, बीआरओ में तैनात था अजय

Byadmin

Mar 24, 2025
संडोल का शहीद बेटा अजय(फाइल फोटो)।संडोल का शहीद बेटा अजय(फाइल फोटो)।

jawan

  • -बुधवार को शहीद के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव संडोल लाया जाएगा
  • -बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) में तैनात थे
  • -अजय परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहने हैं और दोनों ही बड़ी 

jawan : हिसार। अग्रोहा क्षेत्र के संडोल गांव का जवान अजय सिक्किम में शहीद हो गया है। वे बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) में तैनात थे। इन दिनों केन्द्र सरकार के रोड प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ दुर्घटना हो गई और वे शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर गांव में पहुंचते ही मातम पसर गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को पैतृक गांव संडोल में लाया जाएगा। परिवार को अंतिम दर्शन करवाने के बाद गांव के श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। अजय की 2018 में शादी हुई थी और उसकी एक महीने की बेटी भी है। अजय मार्च 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। अजय इन दिनों सिक्किम में रक्षा मंत्रालय के अधीन परियोजना स्वास्तिक (नेशनल हाइवे 10 को रिपेयर करने का काम) में कार्य कर रहे थे। इस दौरान सिक्किम के बार्डर एरिया को जोड़ने वाला हाईवे बीते दिनों आई बाढ़ में टूट गया था।

14 फरवरी 1993 को जन्म

अजय का जन्म 14 फरवरी 1993 को हुआ था। उसके पिता हरपाल और मां रोशनी गांव में रहकर अपनी खेतीबाड़ी करते हैं। अजय पत्नी सुशीला और बेटी के साथ सिक्किम में ही आर्मी क्वार्टर में ही साथ रह रहे थे। उनके शहादत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची तो हर कोई शोकग्रस्त हो गया।

22 मार्च को बनाया बेटी का बर्थडे

अजय परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहने हैं और दोनों ही बड़ी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। भाई की मौत की खबर के बाद से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अजय ने 22 मार्च को अपनी बेटी के एक साल पूरे होने पर आर्मी क्वार्टर में ही पत्नी के साथ बेटी का जन्मदिन मनाया था।

https://vartahr.com/jawan-hisars-jaw…as-posted-in-bro/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *