• Mon. Apr 21st, 2025

Hocky Player : ओलंपियन मनदीप और उदित कौर बंधेंगे शादी के बंधन में

Hocky Player

  • -21 मार्च को जालंधर में होगा हॉकी खिलाड़ियों का विवाह
  • -दोनों खिलाड़ी देश के लिए कई खेल पदक जीत चुके हैं
  • -मनदीप फिलहाल पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात

Hocky Player : जालंधर। हरियाणा और पंजाब के दो ओलंपियन जालंधर के हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह और हिसार की उदिता कौर जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी का कार्ड सामने आ गया है। कार्ड में मनदीप व उदिता के नाम के आगे ओलंपियन लिखा है। दोनों खिलाड़ियों की 21 मार्च को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी की रस्में होंगी। दोनों खिलाड़ी देश के नाम कई खेल पदक जीत चुके हैं। मनदीप फिलहाल पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। मनदीप सिंह का जन्म पंजाब के जालंधर में मिट्ठापुर एरिया में 25 जनवरी 1995 में हुआ था।

मनदीप पुरुष टीम का हिस्सा

मनदीप सिंह भारतीय पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं। जिन्होंने विश्व कप 2014 और 2018, एशियाई खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2018, एशिया कप 2013, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर 4 फाइनल 2014 और 2017, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर तीन 2013 और 2017 और चैंपियंस ट्रॉफी 2016 और 2018 में प्रदर्शन किया है। साथ अन्य कई बड़ी चैंपियनशिप्स मनदीप सिंह अपने नाम कर चुके हैं।

मनदीप सिंह व उदिता की शादी का कार्ड।
मनदीप सिंह व उदिता की शादी का कार्ड।

उदिता महिला हॉकी टीम की डिफेंडर

हरियाणा की उदिता कौर का जन्म 14 जनवरी 1998 में हुआ था। उदिता भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर हैं। उदिता के खेल करियर की शुरुआत हैंडबॉल बॉल से ही हुई थी। मगर फिर हॉकी में अपना हाथ आजमाया। साल 2017 में उदिता ने सीनियर स्तर पर शुरुआत की थी। साल 2018 एशियाई खेलों में रजत, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था। भारत को 2021 टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर लाने में उदिता का बड़ा हाथ था। 2024 में वह महिला हॉकी इंडिया लीग नीलामी में सबसे अधिक कमाई करने वाली खिलाड़ी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *