• Mon. Jun 29th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

भुवनेश्वर में हरियाणा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन: किरण पहल ने हासिल किया एशियन गेम्स क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड, पूजा ने जीता कांस्य पदक

रोहतक: ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सोनीपत की स्टार धाविका किरण पहल ने 400 मीटर दौड़ में एशियन गेम्स क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड हासिल किया, जबकि फतेहाबाद की पूजा ने 1500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया।

किरण पहल ने फिर साबित किया अपना दम

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक और खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के अनुसार, किरण पहल ने 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में 53.17 सेकेंड का शानदार समय निकालते हुए एशियन गेम्स क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड हासिल किया।

इससे पहले हीट राउंड में भी उन्होंने 53.42 सेकेंड का समय दर्ज कर भारतीय टीम में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर ली थी। किरण इससे पहले वर्ष 2024 में पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 50.92 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियों में रही थीं और भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।

भुवनेश्वर

पूजा ने जीता कांस्य पदक

फतेहाबाद की धाविका पूजा ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में 4 मिनट 21.48 सेकेंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

पूजा के लिए यह उपलब्धि और भी खास रही क्योंकि वह इसी चैंपियनशिप की 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर पहले ही एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं।

खेल जगत ने दी बधाई

हरियाणा की बेटियों के इस शानदार प्रदर्शन पर खेल जगत में खुशी का माहौल है। एएफआई ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, जसवंत सिवाच तथा टीम कोच एवं मैनेजर अजय कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें

    facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *