• Wed. Feb 5th, 2025

Delhi Election : चुनाव संपन्न होते ही एग्जिट पोल ने बताया जनता का मूड : दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा को बहुमत का अनुमान दो पोल में आप की वापसी, कांग्रेस को एक सीट संभव

Delhi Election

  • -राजधानी दिल्ली में कुल 70 सीटें बहुमत के चाहिए 36 सीटें
  • -1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीती थी और 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बनाए
  • -इनमें मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा व सुषमा स्वराज शामिल थे

Delhi Election : नई दिल्ली। दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भाजपा के 26 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना है। हालांकि, दो सर्वेक्षणों में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है। सभी 70 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान हुआ। मतगणना 8 फरवरी को होगी। अधिकतर चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने भाजपा की जीत और आप की हार का अनुमान व्यक्त किया है। सर्वेक्षणों में इस बार फिर संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल है। बता दें कि वर्ष 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था और तब से वह राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से बाहर है।  भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 26 साल बाद सत्ता में लौटेगी। 1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीतीं व 5 साल में 3 सीएम बनाए थे। इनमें मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा व सुषमा स्वराज शामिल थे।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल

एजेंसी    भाजपा    आप    कांग्रेस
मैट्रिज    35-40    32-37    0-1
पीपुल्स इनसाइट    40-44    25-29    0-1
पीपुल्स प्लस    51-60    10-19    0-0
जेवीसी पाेल्स    39-45    22-31    0-2
पी मार्क    39-49    21-31    0-1
चाणक्य स्ट्रैटजीज    39-44    25-28    2-3
पोल डायरी    42-50    18-25    0-2
डीवी रिसर्च    36-44    26-34    0-0
वी प्रीसाइड    18-23    46-52    0-1
माइंड ब्रिंक    21-25    44-49    0-1
एसएएस    38-41    27-30    0-3
पोल ऑफ पोल्स    39    30    1

भाजपा की घर वापसी

मुझे लगता है कि हमारा रिजल्ट एग्िजट पोल से बेहतर होने जा रहा है। भाजपा सत्ता में आ रही है। यह भाजपा की घर वापसी है।     – मनोज तिवारी, भाजपा सांसद

नतीजे हमारे पक्ष में
सभी एग्िजट पोल साबित होंगे। 8 फरवरी को नतीजे आप के पक्ष में आएंगे। यह हमारा चौथा चुनाव है। इससे पहले भी एग्िजट पोल के नतीजे फेल हुए थे।- सुशील गुप्ता, आप नेता
हम टक्कर दे रहे
कांग्रेस अच्छी सीटें जीत रही है। हम टक्कर दे रहे हैं। – गुरजीत औजला, कांग्रेस सांसद

दिल्ली में 57.85% वोटिंग, 8 को परिणाम

विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। 57.85% लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 63.83% और सबसे कम साउथ-ईस्ट में 53.77% मतदान हुआ है। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ, लेकिन इससे पहले मतदान केंद्र पहुंच कर कतार में लग चुके मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक 57.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दिल्ली में लगभग 1.56 करोड़ मतदाता हैं।

https://vartahr.com/delhi-election-a…ne-seat-possible/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *