• Wed. Jun 18th, 2025

JEE Advanced 2025 : जिंदगी में जिद्द और जुनून मंजिल तक अवश्य पहुंचाते हैं : सक्षम

JEE Advanced 2025

  • -जेईई एडवांस में हिसार के सक्षम जिंदल दूसरे देश में स्थान पर रहे
  • -जिंदल का लक्ष्य आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर इंजीनियरिंग करना
  • -दो साल से सक्षम कोटा में ही कोचिंग इस्टीच्यूट में पढ़ रहा था
  • -सक्षम के पिता डॉ. उमेश जिंदल पैथोलॉजिस्ट और मां डॉ. अनीता जिंदल भी डॉक्टर
  • -जिंदल ने जेईई मैन्स में पूर्ण 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया

JEE Advanced 2025 : हिसार। सेक्टर-14 में रहने वाले सक्षम जिंदल ने जेईई एडवांस के परिणाम में ऑल इंडिया में दूसरा रैंक हासिल करके हिसार का नाम पूरे देश में रोशन किया है। सक्षम ने 332 का स्कोर कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। ऑल इंडिया में दूसरी रैंक प्राप्त करने वाले सक्षम जिंदल का लक्ष्य आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर इंजीनियरिंग करना है। पिछले दो साल से सक्षम कोटा में ही कोचिंग इस्टीच्यूट में पढ़ रहा था। सक्षम के पिता डॉ. उमेश जिंदल पैथोलॉजिस्ट हैं और मां डॉ. अनीता जिंदल भी डॉक्टर हैं। सक्षम जिंदल ने जेईई मैन्स में पूर्ण 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल कर ऑल इंडिया रैंक में 10वां स्थान प्राप्त किया था। सक्षम जिंदल ने 10वीं कक्षा में हिसार स्थित ओपी जिंदल स्कूल से टॉप किया था। शुरुआत से ही सक्षम जिंदल का लक्ष्य आईआईटी मुंबई तय किया हुआ है। यह लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसने नियमित तौर पर 13-14 घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया में सक्षम मुश्किल से 15 मिनट ही लगाता है और वहां भी उसने अपने टारगेट से संबंधित चीजों पर ही फोकस रखा। सक्षम का कहना है कि जिंदगी में जुनून और जिद्द व्यक्ति को उसकी मंजिल तक अवश्य पहुंचाती है।

बेटे के लक्ष्य के लिए मां ने रोके अपने कदम

सक्षम जिंदल को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसकी मां डॉ. अनिता जिंदल ने अपने टारगेट की तरफ बढ़ते कदम रोक लिए। डॉ. जिंदल सेवक सभा चैरिटेबल अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट के पद पर कार्यरत थी। बेटे ने दसवीं की परीक्षा पास की और मुंबई आईटीआई से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करने की ठानी। बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए डॉ. अनिता ने अपनी नौकरी छोड़ दी और बेटे के सपना को साकार करने के लिए उसे कोटा में दाखिला दिलवाई और खुद वहां रहकर अपने बेटे के लिए दिन-रात एक कर दिया। शिक्षा, खानपान तथा रहन-सहन का पूरा ख्याल रखा और सक्षम में कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया।

https://vartahr.com/jee-advanced-202…tination-saksham/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *