• Mon. Mar 17th, 2025

Women Day : धरती से लेकर लद्दाख की 17000 फीट की ऊंचाई पर भी किया रन

Women Day

  • कभी एक किमी दौड़ने का जुनून ऐसा कि 50 किमी की दौड़ भी हो गई आसान
  • जोश, जुनून और हौसले से दौड़कर प्रियंका श्रीरंगे ने नई इबारत लिख
  • टाटा अल्ट्रा मैराथन में 50 किलोमीटर का सफर तय किया

Women Day : राजनांदगांव। धरती से लेकर पर्वत की बुलंदियों तक अपने जोश, जुनून और हौसले से दौड़कर प्रियंका श्रीरंगे ने नई इबारत लिख दी है। कभी एक किलोमीटर तक दौड़ने पर थकान महसूस करने वाली प्रियंका श्रीरंगे आज 50 किलोमीटर की प्रोकैम स्लैम फिनिशर बन गई है। धावक प्रियंका श्रीरंगे राजनांदगांव में जिला रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ है। उन्होंने राजनांदगांव रनर्स ग्रुप से जुड़कर दौड़ का अभ्यास किया। शुरूआत में उन्हें एक किलोमीटर दौड़ना भी मुश्किल लगता था, लेकिन इसके बाद उन्होंने डॉ. दीपिका पटेल के मार्गदर्शन में दौड़ना शुरू किया और फिर उन्होंने स्वयं को एक मजबूत धावक के रूप में प्रस्तुत किया।

समय-सीमा में पूरी करनी होती है दौड़

पचास किलोमीटर की प्रोकैम स्लैम भारत में सबसे प्रतिष्ठित रनिंग चैलेंज में से एक है। इस खिताब को जीतने के लिए धावक को एक ही सीजन में क्वालीफाई समय-सीमा के भीतर सभी चार प्रमुख प्रोकैम दौड़ पूरी करनी होती है।

दुर्ग जिले में कार्यरत

प्रियंका श्रीरंगे ने 2005 में लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की और तब से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव में अपनी सेवाएं दी है। वर्तमान में वह दुर्ग जिले की जिला पंजीयक के रूप में कार्यरत है।

दूर हो गई परेशानियां

प्रियंका श्रीरंगे का कहना है कि उनके जुनून में उनके परिवार ने उनका काफी साथ दिया है। वह बताती है कि कभी उनके पैरों में दर्द रहा करती थी, लेकिन जब से उन्होंने रनिंग करना शुरू किया है, तब से शारीरिक परेशानियां दूर हो गई है।

फुल मैराथन में भी दिखाया दम

उन्होंने वर्ष 2023 अपोलो दिल्ली फुल मैराथन, 2024 में टाटा मुंबई फुल मैराथन, 2025 में टाटा मुंबई फुल मैराथन को पूरा किया।

पचास किमी अल्ट्रा मैराथन

अपने हौसले और जुनून से प्रियंका श्रीरंगे ने एक धावक होते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिसमें उन्होंने हाल ही में लोनावला में अयोजित टाटा अल्ट्रा मैराथन में 50 किलोमीटर का सफर तय किया है।

एक्सेप्ट एवरी चैलेंज

प्रियंका श्रीरंगे ने महिला दिवस पर महिलाओं को संदेश के रूप में कहा है कि आपका जुनून में उम्र कभी बाधा नहीं बनती है। किसी भी कार्य का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि एक्सेप्ट एवरी चैलेंज जस्ट डू इट।

रायपुर की दौड़ से मिला प्रोत्साहन

प्रियंका श्रीरंगे ने अपनी इस सफर की शुरूआत वर्ष 2019 में रायपुर के पिंकाथॉन में अपनी रनिंग यात्रा से शुरू की और इसके बाद हाफ मैराथन, फुल मैराथन और अल्ट्रा मैराथन में भाग लिया। उन्होंने वर्ष 2020 में टाटा मुंबई मैराथन, लेट्स रन रायपुर, 2021 में लेट्स रन रायपुर, 2022 में लद्दाख हाफ मैराथन में 17000 फीट की ऊंचाई पर दौड़ी। वहीं एयरटेल हैदराबाद हाफ मैराथन, वर्ष 2023 में टाटा मुंबई हाफ मैराथन, 2024 में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *