• Tue. Apr 22nd, 2025

Sonipat : आखिर किस और जा रहे हम, शिक्षा के मंदिर परिसर में उगाई जा रही थी नशे की खेती

Byadmin

Mar 28, 2025
फूलों के बीच उगाए पौधे। फूलों के बीच उगाए पौधे।

Sonipat

  • -सोनीपत में टीम ने छापेमारी कर अफीम के 400 पौधे बरामद किए
  • -आरोपित माली को किया गिरफ्तार, अदालत में करेगी पुलिस पेश
  • -राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन के अंदर फूलों के बीच अफीम उगाई की खेती

Sonipat : सोनीपत। राई थाना क्षेत्र में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन के अंदर फूलों के बीच नशे की खेती करने का मामला सामने आया है। फूलों के बीच में अफीम उगाई जा रही थी। क्राइम यूनिट-1 की टीम ने छापा डालकर इसका खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से विवि के माली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित संतराम है। वहीं टीम ने विवि में उगाए 400 पौधे, जिनका वजन 39.7 किलो मिला है उसे बरामद किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। डीसीपी नरेंद्र सिंह कादियान ने बताया कि सीआईए-1 की टीम एएसआई सुरेंद्र के नेतृत्व में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम के पौधे उगाए गए हैं।

माली ने उगाए पौधे

पौधे माली उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव मेघ मऊ निवासी संतलाल ने उगा रखे हैं। जिस पर टीम ने तुरंत ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर मुंशीराम व बागवानी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी ब्रज बेकरियां संपर्क किया। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में फूलों के बीच क्यारियों में अफीम के पौधों की तलाश की गई। बागवानी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी की निगरानी में 400 पौधे बरामद किए। जिनका वजन 39 किलो 750 ग्राम मिला। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपित संतराम को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की सूचना के डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने भी टीम के साथ मौके पर निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपित संतराम के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि संतराम विवि में नौ साल से नौकरी कर रहा था। बरामद किए गए पौधे डेढ़ से दो माह पहले उगाए गए थे। उन पर डोडा आया है और कट के निशान मिले है।

https://vartahr.com/sonipat-where-ar…ple-of-education/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *