• Tue. Jul 8th, 2025

Rape :  छत्तीसगढ़ में 14 साल की छात्रा बनी मां, 8 महीने पहले युवक ने किया था दुष्कर्म  

Byadmin

May 12, 2025

Rape

  • -जामगांव आर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • -छात्रा को पता ही नहीं चला कि वह गर्भवती है
  • -अप्रैल में वह मामा के घर सुकमा गई
  • -जहां पेट में दर्द हुआ, अस्पताल में सोनोग्राफी कराई गई तो खुलासा

Rape : भिलाई। दुर्ग जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि एक 20 वर्षीय युवक ने उससे बहला-फुसलाकर गलत काम किया, इस बारे में छात्रा को अब भी कुछ समझ में नहीं आ रहा। घटना 8 से 9 महीने पुरानी बताई गई है। छात्रा मैदान के लिए घर से निकली थी, जिससे आरोपी नकुल साहू ने गलत काम किया। जब इस घटना की जानकारी छात्रा ने परिजनों को दी, तो मामला गांव के प्रमुख लोगों तक पहुंचा। लड़के माफी मांग ली, सभी ने बात खत्म होना समझ लिया। इस बीच, छात्रा को चक्कर आना, उल्टियां आना शुरू हो गया। आसपास के डॉक्टरों को दिखाया गया। डॉक्टरों ने बताया कमजोरी की वजह से ऐसा हो रहा है, दवा दे दी गई। छात्रा को पता ही नहीं चला कि वह गर्भवती है। इस बीच अप्रैल महीने में वह अपने मामा के घर सुकमा गई। जहां अचानक पेट में दर्द हुआ। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, सोनोग्राफी कराई गई। इसके बाद पता चला कि वह करीब 8 महीने के गर्भ से है। इसके बाद वहीं उसकी डिलीवरी कराई गई। छात्रा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बाद में उसने जामगांव आर थाने पहुंचकर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नकुल साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 4 सीएचएल, 65 (1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।

छात्रा में खुद बचपना

छात्रा में खुद बचपना, बच्चे को अपने भाई की तरह पाल रही परिजनों ने बताया कि छात्रा में इस समय खुद बचपना है। उसे इस बारे में कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। छात्रा की 4 और बहने एक भी भाई नहीं था। अब बच्चे को पांचों बहनों ने भाई बनाकर पालना शुरू कर दिया है। गांव और परिवार के लोगों को भी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शादी का झांसा दिया

नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ अनाचार, पाक्सो के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया है। शादी का झांसा देकर आरोपी अनाचार किया था।
-अनूप लकड़ा, एसडीओपी पाटन

https://vartahr.com/rape-14-year-old…her-8-months-ago/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *