• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Election : मतदाता बढ़चढ़कर करें मतदान : पंकज अग्रवाल

सांकेतिक तस्वीरसांकेतिक तस्वीर

Election

  • -अग्रवाल बोले, लोगों को किया जा रहा जागरूक
  • -लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपना योगदान दें

Election : चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए राज्य के विभिन्न विभाग स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान के दिन मतदाताओं को अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में 5 अक्टूबर (शनिवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर आइकॉन नियुक्त किए गए हैं। जागरूकता अभियान में प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग/बैनर लगाना, नगर पालिकाओं में से कचरा उठाने वाले वाहनों पर स्टीकर लगाना शामिल है। कचरा उठाने वाले वाहनों के माध्यम से जिंगल भी बजाए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता सामग्री सिनेमा हॉल में वीडियो, जिंगल्स के माध्यम से तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और राज्य परिवहन बसों में विजुअल स्क्रीन के माध्यम से भी प्रदर्शित की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य मतदाताओं का अधिकतम ध्यान आकर्षित करना तथा उन्हें मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य भर में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, बैंक, डाकघर, नागरिक अस्पताल और उपायुक्त कार्यालयों सहित अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में भी प्रचार सामग्री लगाई जा रही है।

म्हारा वोट म्हारी शान- हरियाणा करेगा मतदान

इस बात पर जोर दिया कि वोट डालना हर मतदाता का अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। हम हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मना रहे हैं, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मतदाताओं की भागीदारी के बिना यह उत्सव सफल नहीं हो सकता। लोगों में काफी उत्साह है, जो ‘म्हारा वोट म्हारी शान – हरियाणा करेगा मतदान‘ के नारे के साथ अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *