• Tue. May 13th, 2025

Kasturirangan passed away : इसरो के पूर्व चीफ कस्तूरीरंगन का 84 साल की उम्र में निधन

Kasturirangan passed away

  • बेंगलुरु में ली अंतिम सांस, 1994 से 2024 तक रहे इसरो के अध्यक्ष
  • इनके नेतृत्व में ही चंद्रयान मिशन की प्लानिंग हुई थी शुरू
  • कुछ महीने से वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे

Kasturirangan passed away : नई दिल्ली/बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन का शुक्रवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। वे महत्वाकांक्षी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को तैयार करने वाली मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह 84 वर्ष के थे और उनके परिवार में दो बेटे हैं। पिछले कुछ महीने से वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। सुबह बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को 27 अप्रैल को रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरआरआई) में रखा जाएगा।’

कई मिशनों की योजना बनाई

कस्तूरीरंगन 1994 से 2003 तक इसरो चीफ थे। उन्हीं के नेतृत्व में इसरो ने चंद्रयान जैसे बड़े मिशनों की योजना बनानी शुरू की थी। उन्होंने राज्यसभा के सदस्य (2003 से 2009 तक) और भारत के तत्कालीन योजना आयोग के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

1940 में केरल में जन्मे

कस्तूरीरंगन अप्रैल 2004 से 2009 तक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, बेंगलुरु के निदेशक भी रहे थे। पूर्व इसरो प्रमुख का जन्म 24 अक्टूबर 1940 को केरल के एर्नाकुलम में सी. एम. कृष्णास्वामी अय्यर और विशालाक्षी के घर हुआ था। अगस्त 2003 में सेवानिवृत्त होने से पहले अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने नौ साल तक इसरो के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके अनुकरणीय कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2000 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *