Hadsa
- मकानों को पहुंचा नुकसान, दहशत में परिजन
- मकान में भी दरार आ गई
- छत से टुकड़े टूट कर नीचे गिर गए
- घटना के दौरान परिवार के लोग चाय पी रहे थे।
Hadsa : जींद। बारिश के दौरान जिले के गांव ईंटल कंला तथा अकालगढ़ में दो मकानों पर आसमानी बिजली गिरने से दोनों मकानों के अलावा आसपास के मकानों के बिजली उपकरण जल गए। दोनों मकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। गांव ईंटल कलां निवासी रामधारी ने अपने खेत में मकान बनाया हुआ है। शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान उसके मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। जिसमें मकान की बिजली फिटिंग, पंखे, इन्वर्टर, बैटरी, फ्रिज, कूलर, बिजली मोटर समेत अन्य उपकरण जल गए। छत पर रखी पानी की टंकी में छेद हो गया। मकान में भी दरार आ गई। छत से टुकड़े टूट कर नीचे गिर गए। घटना के दौरान परिवार के लोग चाय पी रहे थे। रामधारी ने बताया कि अचानक जोरदार धमका हुआ। पूरा मकान थर्रा उठा। जिसके साथ बिजली उपकरण जलने लगे। मकान की छत से टुकड़े टूट कर गिरने लगे। कुछ समय के लिए उन्हें लगा कि सब कुछ खत्म हो गया। फिर उन्हें अहसास हुआ कि मकान पर आसमानी बिजली पड़ी है। उसने बताया कि उसके साथ उसके भाई मनीराम तथा भलेराम के मकान बने है। बिजली गिरने से उनके दोनों मकानों के भी सभी बिजली उपकरण जल गए। वहीं गांव अकालगढ़ निवासी जयवीर के मकान पर आसमानी बिजली गिरने से घर के बिजली उपकरण जल गए और मकान को भी नुकसान पहुंचा है। जयबीर के आसपास के मकानों के भी बिजली उपकरण जल गए। दोनों घटनाओं में किसी प्रकार का जानी नुकसान नही हुआ।
https://vartahr.com/incident-lightni…equipment-burned/