• Mon. Apr 20th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana Women Empowerment अब महिलाएं बनेंगी भाली के विकास की धुरी, ट्रस्ट ने सौंपी बेकरी, खुद चलाएंगी

Haryana Women Empowerment

शानदार पहल करने को तैयार भाली की महिला शक्ति

अब हर घर में बेकरी लगाने की तैयारी

Haryana Women Empowerment
सुमित भयाना, चेयरमैन, श्री राम सरन दास भयाना ट्रस्ट

रोहतक। आत्मनिर्भर गांव, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री राम सरन दास भयाना ट्रस्ट ने गांव भाली में स्थापित बेकरी को सफलतापूर्वक स्थानीय महिलाओं को सौंप दिया है। इसके साथ ही परियोजना का पहला चरण पूरा हो गया है और अब दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
ट्रस्ट द्वारा बेकरी के लिए मशीनरी उपलब्ध कराने, स्थान चयन, महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाने से लेकर ऑर्डर दिलवाने तक की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। अब यह बेकरी पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही है। बेकरी को कई जगहों से ऑर्डर मिलने भी शुरू हो गए हैं, जिससे महिलाओं में उत्साह है।

विविध उत्पादों का निर्माण

इस बेकरी में फिलहाल आटा बिस्किट, चॉकलेट, कोकोनट, चेरी और मार्बल कुकीज़, जीरा बिस्किट, आलू व पनीर पेटीज तथा फार्म फ्रेश वेजिटेबल व पनीर पिज्जा जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

गांव विकास में होगा मुनाफे का उपयोग

ट्रस्ट की योजना के अनुसार बेकरी से होने वाले लाभ को गांव के विकास कार्यों में लगाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं की एक कमेटी बनाई जाएगी, जो आय-व्यय का हिसाब रखकर शेष राशि को विकास कार्यों में खर्च करेगी। कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन दिया जा चुका है और कच्चे माल की खरीद के लिए कार्यशील पूंजी भी उपलब्ध कराई गई है।

रोजगार के नए अवसर

फिलहाल बेकरी में पांच महिलाएं कार्यरत हैं। ऑर्डर बढ़ने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने की योजना है। आवश्यकता पड़ने पर शिफ्ट के आधार पर काम भी शुरू किया जा सकता है।

ट्रस्ट का सहयोग रहेगा जारी

हालांकि बेकरी का संचालन महिलाओं को सौंप दिया गया है, लेकिन ट्रस्ट आगे भी सहयोग करता रहेगा। ऑर्डर बढ़ाने, नए उत्पादों की ट्रेनिंग देने और अन्य आवश्यकताओं में ट्रस्ट सहायता प्रदान करेगा।

फेज-2 में हर घर बेकरी योजना

परियोजना के दूसरे चरण में हर घर बेकरी योजना लागू करने की तैयारी है। इसके तहत इच्छुक महिलाओं के घरों में बेकरी मशीनें स्थापित की जाएंगी, जहां वे उत्पाद तैयार करेंगी। इसके बाद उत्पादों को मुख्य बेकरी में लाकर पैकिंग के बाद विभिन्न संस्थानों में सप्लाई किया जाएगा।
इस पहल को ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जो न केवल महिलाओं को रोजगार देगा बल्कि गांव के समग्र विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

वर्जन :
हमारा उद्देश्य केवल एक बेकरी शुरू करना नहीं था, बल्कि गांव को आत्मनिर्भर बनाने की एक मजबूत नींव रखना था। भाली में बेकरी को महिलाओं को सौंपना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि अब यह पूरी तरह उनके हाथों में है और वे इसे आगे बढ़ाएंगी।

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें Vartahr.com पर

हरियाणा में बढ़ते अपराध के मामलों को जानने के लिए पढ़ें :- हरियाणा क्राइम न्यूज़:

facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *