• Wed. Feb 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana Weather

  • सोनीपत की रात सबसे ठंडी रही
  • सुबह निकली धूप से मिली राहत

हरियाणा। प्रदेश के कई जिलों में रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। अंबाला में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोहरे के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि 24 घंटे के दौरान औसत न्यूनतम तापमान (रात का) में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सूबे में सबसे कम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस (सोनीपत) में दर्ज किया गया। शनिवार की रात यहां सबसे ठंडी रही।

इन जिलों में दृश्यता रही जीरो

झज्जर, भिवानी समेत कई जिलों में भी सुबह दृश्यता 0 से 5 मीटर तक रही। हालांकि सोनीपत व अन्य शहरों में 9 बजे के बाद धूप भी निकली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का असर जारी रहेगा।

सक्रिय होंगे तीन पश्चिम विक्षोभ

इस समय रात का तापमान 3 से 8 डिग्री और दिन का तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच घूम रहा है। 19 से 25 जनवरी तक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला 19 जनवरी को एक्टिव होगा जिस कारण 20 व 21 जनवरी को बारिश व बूंदाबांदी के आसार हैं। दूसरा 22 व 23 जनवरी को सक्रिय होगा, जिससे फिर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 24 जनवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे 25 जनवरी तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
-डॉ. मदन खीचड़, एचएयू हिसार

यह रहा तापमान

अंबाला में 6.8 डिग्री, हिसार व रोहतक में 7.0 डिग्री, नारनौल में 5.2 डिग्री रहा। इसी प्रकार फरीदाबाद में रात का तापमान 8.4 डिग्री रहा। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा है। पानीपत में तापमान 3.7 डिग्री, सिरसा में 5.8 डिग्री, गुरुग्राम में 5.6 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *