• Thu. May 28th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

BJP Haryana President Dr Archana Gupta : भाजपा हाईकमान ने डॉ. अर्चना गुप्ता को बनाया हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Byadmin

May 28, 2026
Haryana BJP President

पानीपत। भाजपा हाईकमान ने सभी राजनीतिक कयासों पर विराम लगाते हुए Haryana BJP President के रूप में डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्य कर रहीं डॉ. अर्चना गुप्ता अब मोहन लाल बडौली की जगह हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालेंगी। Haryana BJP News में इस फैसले को संगठन का बड़ा कदम माना जा रहा है।

डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा भाजपा की दूसरी महिला प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले डॉ. कमला वर्मा वर्ष 1980 से 1983 तक Haryana BJP President रह चुकी हैं। करीब 43 साल बाद किसी महिला को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

कौन हैं डॉ. अर्चना गुप्ता?

पानीपत के समालखा में जन्मी डॉ. अर्चना गुप्ता वर्तमान में पानीपत हुडा सेक्टर 11-12 में डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित करती हैं। Panipat News के अनुसार उनका पैतृक गांव आट्टा है और उनके दादा लाला सूरज भान स्वतंत्रता सेनानी थे। डॉ. अर्चना गुप्ता ने रेडियोलॉजी में एमबीबीएस और एमडी की डिग्री हासिल की है तथा वे गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं।

Haryana BJP President

सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय

डॉ. अर्चना गुप्ता लंबे समय तक विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी रहीं। उन्होंने पानीपत से “इंडियन हेल्थ लाइन” की शुरुआत की और इस अभियान से कई चिकित्सकों को जोड़ा। Haryana Political News में उनकी सामाजिक सक्रियता को भी काफी महत्व दिया जाता है।

भाजपा संगठन में लगातार बढ़ता कद

सन् 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता पार्टी संगठन में तेजी से सक्रिय हुईं। वर्ष 2016 में भाजपा हाईकमान ने उन्हें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और सक्रियता को देखते हुए 19 अगस्त 2020 को उन्हें पानीपत भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया।

डॉ. गुप्ता से पहले ज्योतिका सक्सेना भाजपा की पहली महिला जिला अध्यक्ष थीं। Haryana BJP News के अनुसार जिलाध्यक्ष रहते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा संगठन को गांव स्तर तक मजबूत किया और पार्टी को नई ऊर्जा दी।

विरोध के बावजूद मजबूत हुई पहचान

राजनीतिक गलियारों में डॉ. अर्चना गुप्ता के खिलाफ पार्टी के भीतर एक लॉबी सक्रिय होने की चर्चाएं भी रहीं, लेकिन उन्होंने अपने कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण से विरोधियों को जवाब दिया। Haryana Political Update में उनकी संगठन क्षमता की लगातार चर्चा होती रही है।

प्रदेश महामंत्री से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर

भाजपा हाईकमान ने संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए 3 जनवरी 2024 को उन्हें प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब BJP Haryana President के रूप में उनकी नियुक्ति को पार्टी के बड़े रणनीतिक फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।

डॉ. अर्चना गुप्ता राजनीति के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहती हैं। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अब उनकी भूमिका राज्य की राजनीति में और अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  • ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें

    facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *