• Thu. May 28th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana Basketball Team

जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Haryana Basketball Team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा बनाम राजस्थान बास्केटबॉल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें हरियाणा की लड़का टीम ने राजस्थान को 87-74 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद हरियाणा स्पोर्ट्स न्यूज़ में खिलाड़ियों की जमकर चर्चा हो रही है।

सत्यवीर धनखड़ फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पांडुचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 22 मई से 29 मई तक किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

हरियाणा बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजय श्योराण ने बताया कि हरियाणा बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ी शानदार खेल प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम में शिवम पानीपत, सागर, प्रिंस सोनीपत, रुद्र कुरुक्षेत्र, अंशु खायरा महेंद्रगढ़, अजय हिसार, सचिन हिसार, राहुल हिसार, मयंक पानीपत, अनुज करनाल, मोनित सोनीपत और शौर्यवीर फरीदाबाद शामिल हैं। इन हरियाणा बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

हरियाणा खेल समाचार के अनुसार बिट्टू सैनी कोषाध्यक्ष, विनय श्योराण चीफ कोच, जगबीर सिंह सहायक कोच और कुलवंत सिंह टीम मैनेजर ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। हरियाणा स्पोर्ट्स अपडेट में इस जीत को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

हरियाणा बास्केटबॉल संघ के महासचिव श्री पाल सिंह ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में Haryana Basketball Team ने दिल्ली की टीम को 89-65 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा राजस्थान के बीच खेला गया, जहां हरियाणा की शानदार जीत ने टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया।

अब हरियाणा बास्केटबॉल फाइनल मुकाबले में खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। जूनियर बास्केटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा टीम फाइनल में पहुंची है, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा की यह सफलता राज्य के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी हर खबर के लिए विजिट करें sports news category

cricket tournament kurukshetra 2026 कुरुक्षेत्र में शुरू हुआ क्रिकेट का महाकुंभ

Sports Nutrition for Athletes: सिर्फ मेहनत नहीं, सही डाइट भी बनाती है चैंपियन

VartaHR – हरियाणा का नंबर-1 डिजिटल हिन्दी न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *