• Sat. Jan 24th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Gurugram : व्यक्ति ने ब्लेड से गला काटा, बलि की आशंका

सांकेतिक तस्वीर।सांकेतिक तस्वीर।

Gurugram

  • व्यक्ति का गला कटा शव मिला, सामने रखी थी मूर्ति
  • बिहार का रहने वाला था रामकृपाल
  • मानेसर में किसी कंपनी में करता था काम

Gurugram : गुरुग्राम। गांव नाहरपुर मेें एक व्यक्ति रामकृपाल ने ब्लेड से अपना गला रेतकर खुदकुशी कर ली। उसका गला कटा शव बरामद किया गया है। उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी बलि दिए जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि उसके सामने एक मूर्ति भी रखी हुई थी। रामकृपाल के हाथ में ब्लेड होने के चलते माना जा रहा है कि उसने खुद की बलि दी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिहार मूल का करीब 45 वर्षीय रामकृपाल मानेसर एरिया के गांव नाहरपुर में किराए पर रहता था। वह यहां किसी कंपनी में काम करता था।

नाई का काम भी करता था

बताया जा रहा है कि रामकृपाल पार्टटाईम नाई का भी काम करता था। रविवार सुबह जब काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो बिल्डिंग के केयरटेकर ने उसे आवाज लगाई। लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिडक़ी से झांककर देखा तो उसका रक्तरंजित शव पड़ा था। जिस पर उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया गया। मानेसर थाना पुलिस, क्राइम ऑफ सीन व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। मृतक के शव के पास एक थाली मिली, जिसमें रक्त था, वहीं उसके सामने एक मूर्ति भी रखी थी। हाथ के पास एक ब्लेड भी पुलिस को मिला।

पूजा-अर्चना में लगा रहता था

रामकृपाल के पड़ोसियों का कहना है कि वह पूजा-पाठ में ज्यादा ही लगा रहता था। यहीं नहीं वह लोगों से बातचीत भी कम ही करता था। यहां तक कि वह मोबाइल का प्रयोग भी नहीं करता था। इसके अलावा किसी भी इलेक्ट्रानिक्स उपकरण का प्रयोग नहीं करता था।

हर एंगल से कर रहे जांच

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि रामकृपाल की हत्या नहीं हुई है, उसने खुदकुशी की है। फिर भी पुलिस दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

https://vartahr.com/gurugram-man-sli…-fears-sacrifice/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *