• Wed. Jun 18th, 2025

first flight :  हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ी पहली फ्लाइट, सीएम ने खुद भरी भरी उड़ान

Byadmin

Jun 10, 2025

first flight

  • – नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी, कहा-लोगों को होगा फायदा
  • – जल्द जम्मू, अहमदाबाद और जयपुर के लिए उड़ान शुरू होगी
  • – हरियाणा एविएशन इंडस्ट्रीज का बनेगा हब
  • – प्रदेश के 2.80 करोड़ लोग लाभ ले सकेंगे
  • – 2047 तक हरियाणा की तस्वीर और तकदीर बदलेगी
  • – सप्ताह में दो दिन उड़ान भरेगी फ्लाइट

first flight :  हिसार। महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह हवाई अड्डे के बीच फ्लाइट का शुभारंभ किया। सीएम सैनी ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और खुद भी चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी। इसके लिए उन्होंने पहले ही टिकट बुक करा ली थी। पहली फ्लाइट ने शाम 5:20 बजे उड़ान भरी और करीब 6:30 बजे चंडीगढ़ में लैंड हुई। इस मौके पर सीएम ने कहा कि जल्द ही चरणबद्ध तरीके से हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा और हिसार से जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। बता दें कि अयोध्या नगरी के लिए हवाई सेवा के शुरू होने के लगभग 2 माह के भीतर ही चंडीगढ़ के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत हुई है।

देश में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट बने

सीएम सैनी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हरियाणा को पहला हवाई अड्डा मिला है, जो पीएम मोदी ने प्रदेश को दिया है। मोदी सरकार के 11 वर्ष गौरवशाली रहे हैं, और इन 11 सालों को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट बने हैं, साथ ही आईआईटी और आईआईएम भी बने हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा।

2047 तक हिसार की तस्वीर बदलेगी

सीएम सैनी ने कहा कि 2047 में हिसार की तस्वीर भी बदली हुई नज़र आएगी। विकसित हरियाणा की दिशा में काम किया जा रहा है, और यह उड़ान सभी के लिए है, जिसका लाभ प्रदेश के सभी लोग लेंगे। समय-समय पर यह एयरपोर्ट आगे बढ़ेगा और यहां इंडस्ट्रियल हब भी बनेगा। हमें सार्थक तरीके से आगे बढ़ना है और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख लोगों के लिए है, जो इस एयरपोर्ट का लाभ लेंगे।

हफ्ते में 2 दिन उड़ान भरेगी फ्लाइट

यह फ्लाइट सेवा सप्ताह में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान लगभग 1 घंटे की होगी, जबकि वापसी में उड़ान समय करीब 1 घंटा 10 मिनट रहेगा। एलायंस एयर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत टिकट बुक कर रही है, जिसमें किराया 1449 से 1704 के बीच रखा गया है। इससे लोगों को दोनों शहरों के बीच तेज और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा।हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। सड़क के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचने में जहां करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं, ट्रेन से यह सफर 7 घंटे का हो जाता है। हालांकि, अब हवाई मार्ग से यह समय काफी कम हो जाएगा। फ्लाइट से लगभग एक घंटा में ही यात्री चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे।

https://vartahr.com/first-flight-fir…-took-the-flight/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *