Caste Census
- – सबसे पहले जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में होगी
- – बाकी राज्यों में एक मार्च 2027 से शुरुआत होगी
- – केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना के लिए शेड्यूल जारी किया
- – केंद्र ने 30 अप्रैल को जातीय जनगणना करवाने का किया था ऐलान
Caste Census : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दो चरणों में जातीय जनगणना शुरू करने के लिए बुधवार को शेड्यूल जारी कर दिया। इसके अनुसार पहले चरण की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी। इसमें 4 पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। 1 मार्च 2027 से दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें देश के बाकी राज्यों में जनगणना शुरू होगी। गृह मंत्रालय ने बताया कि जातियों की गणना के साथ-साथ जनसंख्या जनगणना भी कराने का फैसला लिया गया है। इससे जुड़ा नोटिफिकेशन 16 जून 2025 को आधिकारिक राजपत्र में पब्लिश किया जा सकता है। लद्दाख जैसे बर्फीले क्षेत्रों में जातिगत गणना के साथ जनगणना की शुरुआत एक अक्टूबर, 2026 को होगी।
पहली जातीय जनगणना
केंद्र ने 30 अप्रैल 2025 को जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया था। देश में आजादी के बाद यह पहली जातीय जनगणना होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि जातीय जनगणना को मूल जनगणना के साथ ही कराया जाएगा। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल जाति जनगणना कराने की मांग करते रहे हैं। देश में पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। इसे हर 10 साल में किया जाता है। इस हिसाब से 2021 में अगली जनगणना होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था।
https://vartahr.com/caste-census-cas…m-october-1-2026/