• Fri. Feb 7th, 2025
Art ConservatorArt Conservator

Career

  • करियर का बढ़िया विकल्प, आने वाली पीढ़ियों से जोड़ता है ये पेशा
  • आर्ट कंज़र्वेटर वह विशेषज्ञ हैं, जो पेंटिंग्स, मूर्तियों, वस्त्र, ऐतिहासिक दस्तावेज़ों की देखभाल व संरक्षण करते हैं
  • यह कार्य न केवल उनकी मरम्मत तक सीमित है, बल्कि इसमें वस्तुओं के वैज्ञानिक, रासायनिक, और ऐतिहासिक पहलुओं का भी ध्यान रखना है
डॉ. मोहित बंसल(करियर कोच)
डॉ. मोहित बंसल
(करियर कोच)

Career : आर्ट कंज़र्वेटर (संरक्षक) (Art Conservator) एक बहुत बढ़िया और अनोखा पेशा है। यह आपको आने वाली पीढ़यों से जोड़ता है। यदि आपकी भी ऐतिहासिक, कला और सांस्कृतिक धरोहर में रूचि है तो यह पेशा आपके करियर में चार चांद लगा देगा। यह खुद काे घरोहरों से जोड़ना और अच्छा पैसा कमाने वाला काम है। इससे आप अपने करियर को नया मुकाम दे सकते हैं। कला और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखना एक ऐसा कार्य है जो हमारे इतिहास को जीवित रखता है। आने वाली पीढ़ियों को अतीत से जोड़ता है। इसी उद्देश्य को साकार करने में आर्ट कंज़र्वेटर एक अहम भूमिका निभा सकता है। आर्ट कंज़र्वेटर (Art Conservator) वह विशेषज्ञ होते हैं, जो पेंटिंग्स, मूर्तियों, वस्त्र, ऐतिहासिक दस्तावेज़ों और अन्य कला एवं सांस्कृतिक वस्तुओं की देखभाल व संरक्षण करते हैं। यह कार्य न केवल उनकी मरम्मत तक सीमित है, बल्कि इसमें इन
वस्तुओं के वैज्ञानिक, रासायनिक, और ऐतिहासिक पहलुओं का भी ध्यान रखा जाता है। हालांकि इसके लिए आपको कुछ प्रशिक्षण भी लेने होते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे एक बेहतर आर्ट कंज़र्वेटर यानी संरक्षक बन सकते हैं।

शिक्षा और प्रशिक्षण

1. स्नातक और परास्नातक डिग्री
-कला इतिहास (Art History), रसायन विज्ञान (Chemistry), और पुरातत्व (Archaeology) में स्नातक और परास्नातक डिग्री इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए उपयोगी हो सकती है।
-आर्ट कंज़र्वेशन में विशेष पाठ्यक्रम भारत और विदेशों के कई संस्थानों में उपलब्ध हैं।
2. प्रमुख भारतीय संस्थान
– नेशनल म्यूजियम इंस्टीट्यूट (National Museum Institute), नई दिल्ली
कोर्स: आर्ट कंज़र्वेशन में एमए और पीएचडी
-इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH), नई दिल्ली
कोर्स: विभिन्न कला और धरोहर संरक्षण पाठ्यक्रमों और प्रमाणपत्र
-राष्ट्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)
कोर्स: आर्ट कंज़र्वेशन से संबंधित प्रशिक्षण
-कलकत्ता विश्वविद्यालय (University of Calcutta)
कोर्स: म्यूजियोलॉजी और आर्ट कंज़र्वेशन संबंधित प्रशिक्षण
3. अंतरराष्ट्रीय संस्थान
– गेटी कंज़र्वेशन इंस्टीट्यूट (Getty Conservation Institute), यूएसए
– यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन (University of London), यूके
-कॉर्टोला आर्ट कंज़र्वेशन स्कूल (Cortona Art Conservation School), इटली
4. ऑनलाइन कोर्स
– कई प्लेटफॉर्म जैसे Udemy और Coursera आर्ट कंज़र्वेशन के लिए विशेष ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं।

आवश्यक कौशल

1. तकनीकी और वैज्ञानिक ज्ञान
– रासायनिक और भौतिक प्रक्रियाओं का गहन ज्ञान।
– कला सामग्रियों के संरक्षण में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और तकनीकों की समझ।
2. विश्लेषण और समस्या समाधान
– क्षतिग्रस्त कला वस्तुओं के लिए उपयुक्त समाधान तैयार करने की क्षमता।
3. धैर्य और स्थिरता
– लंबे समय तक चलने वाले जटिल संरक्षण कार्यों के लिए धैर्य और ध्यान जरूरी है।
4. संचार और टीमवर्क
– संग्रहालयों, इतिहासकारों, और वैज्ञानिकों के साथ प्रभावी सहयोग।

करियर के अवसर और क्षेत्र

निजी क्षेत्र

1. संग्रहालय और आर्ट गैलरी
– गेटी म्यूजियम (Getty Museum), यूएसए
– कृष्णा कलेक्शन, मुंबई।
– इंडियन आर्ट कंज़र्वेशन कंपनी (Indian Art Conservation Company)

2. नीलामी घर और आर्ट डीलर
– क्रिस्टी (Christie)
– सोथबी (Sotheby’s)
– ऑसियन आर्ट सर्विसेज, नई दिल्ली।

3. स्वतंत्र कंसल्टेंसी
– आर्ट कंज़र्वेटर्स स्वतंत्र रूप से संग्रहालयों और निजी संग्रहकर्ताओं के लिए काम कर सकते हैं।

सरकारी क्षेत्र

1. पुरातत्व विभाग
– भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ऐतिहासिक धरोहरों और कलाकृतियों के संरक्षण में विशेषज्ञों की आवश्यकता
रखता है।
2. राष्ट्रीय संग्रहालय और अभिलेखागार
– राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली।
– राष्ट्रीय अभिलेखागार, भारत।
3. शैक्षणिक और शोध संस्थान
– बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
कला और धरोहर संरक्षण में शोध और प्रशिक्षण।
– अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)
म्यूजियोलॉजी और आर्ट कंज़र्वेशन कोर्स।
4. राज्य सरकार विभाग
– राजस्थान, महाराष्ट्र, और तमिलनाडु के सांस्कृतिक और पुरातत्व विभाग।

वेतन और संभावनाएं

आर्ट कंज़र्वेटर का वेतन अनुभव, विशेषज्ञता और कार्य क्षेत्र पर निर्भर करता है।
– प्रारंभिक स्तर पर वेतन 3,00,000 से 6,00,000 रुपये प्रति वर्ष हो सकता है।
– अनुभवी पेशेवर 10,00,000 रुपये या अधिक कमा सकते हैं।
– सरकारी संस्थानों में वेतनमान सरकारी नियमों के अनुसार होता है, जिसमें अतिरिक्त लाभ भी शामिल होते हैं।

कला और इतिहास को सहेजने वाला पेशा

आर्ट कंज़र्वेटर का पेशा कला और इतिहास से प्रेम करने वाले लोगों के लिए एक उत्कृष्ट करियर विकल्प है। यह न केवल रचनात्मक और शैक्षिक है, बल्कि यह ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के माध्यम से समाज में योगदान देने का
एक सशक्त माध्यम भी है। यदि आप कला, विज्ञान और इतिहास के संगम में रुचि रखते हैं, तो आर्ट कंज़र्वेटर के रूप में एक करियर आपके लिए आदर्श हो सकता है।

करियर काउंसलर की लें मदद

अपने लिए किसी भी तरह के कोर्स या पेशे को चुनने से पहले आपको एक करियर काउंसलर की मदद एवं सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि करियर काऊंसलर आपको आपके विषयों की दिलचस्पी, कौशल और व्यक्तित्व के हिसाब से एक अच्छा कोर्स और पेशा चुनकर दे सके। इसके लिए आप वेबसाइट www.careerjaano.com पर विजिट कर सकते हैं।

https://vartahr.com/career-save-art-…-earn-good-money/

Voice Actor : ‘आवाज का जादू’ बिखेरकर भी कमा सकते हैं बढ़िया पैसा, लानी होगी स्वर में विविधता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *