• Sat. Mar 22nd, 2025

Bhiwani : घनश्याम, शिवकांत समेत नौ को भिवानी गौरव सम्मान

भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस)।भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस)।

Bhiwani

  • दस नवंबर को दिल्ली में भव्य समारोह में होगा सम्मान वितरण
  • बीपीएमएस ने किया भिवानी गौर सम्मान का ऐलान

Bhiwani : नई दिल्ली। समाज, राज्य व देश के प्रति दायित्वों के लिए समर्पित उत्तर भारत की सबसे अग्रणी सामाजिक संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) के वार्षिक भिवानी गौरव सम्मान की घोषणा कर दी गई है। संस्था के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजेश चेतन ने विभिन्न क्षेत्रों, विषयों, वर्गों, विधाओं में विशेष योगदान करने वाली नौ विशिष्ट हस्तियों को भिवानी गौरव सम्मान देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इन प्रमुख हस्तियों को यह सम्मान 10 नवंबर को रोहिणी, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में दिया जाएगा।

सम्मान का वर्गीकरण इस प्रकार रहेगा-

-घनश्याम सर्राफ -चौधरी बंसीलाल सम्मान (लोक प्रशासन एवं ग्राम विकास क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए)
-गोवर्धन आचार्य -पंडित गोपाल कृष्ण सम्मान (कला एवं संगीत)
-डा. शिवकांत शर्मा ‘शिव’-माधव मिश्र सम्मान (साहित्य)
-चित्रलेखा शर्मा-नारायणी देवी-महावीर प्रसाद भग्गनका सम्मान
-एसपी सांगवान-सुरजीत सिंह सम्मान (खेल)
-महेंद्र अग्रवाल-राम कृष्ण गुप्ता सम्मान (शिक्षा)
-अनिल समोता- पंडित नेकीराम शर्मा सम्मान (राष्ट्र सेवा)
-इंद्रवेश दुहन-बाबू बनारसी दास गुप्ता सम्मान (पत्रकारिता)
-संजय परमार-फकीर चंद सम्मान (सेवा क्षेत्र)।

इसलिए सम्मानित

बीपीएमएस अध्यक्ष राजेश चेतन ने बताया कि ये सभी दिग्गज राज्य व देश के अलग-अलग हिस्सों में विशिष्ट पदों व क्षेत्रों में कार्य करते हुए अपने गांव, भिवानी व हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें यथोचित सम्मान देने की अपनी एक दशक से अधिक पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भिवानी परिवार मैत्री संघ ने 10 नवंबर के समारोह को चिर स्मरणीय बनाने के लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

https://vartahr.com/bhiwani-ghanshya…ani-gaurav-award/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *