• Mon. Mar 2nd, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana :  डिलीवरी के दौरान पेट में छोड़े ओरनाल के अंश, जहर फैलने से महिला की मौत

Byadmin

Apr 18, 2025

Haryana

  • -कैथल में निजी चिकित्सक ने बरती घोर लापरवाही
  • -15 अप्रैल को आरती को डिलीवरी के लिए सृष्टि अस्पताल में दाखिल करवाया था

Haryana :  कैथल। यहां के एक निजी अस्पताल में महिला की डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन में बरती गई लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही बताने के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। खेड़ी राओ वाली के अजय ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल को उसने अपनी पत्नी आरती (28) को डिलीवरी के लिए कैथल के सृष्टि अस्पताल में दाखिल करवाया था। डॉक्टर ने सीजेरियन के बाद महिला के पेट में बच्चे की ओरनाल यानी गर्भनाल छोड़ दी। इससे पेट में तहर फैलने से उसकी पत्नी आरती की मौत हो गई।

डॉक्टर बोला हार्टअटैक हुआ

अजय ने बताया कि डॉक्टर ने उनको बताया कि उनका पत्नी को हार्ट अटैक हो रहा है। जल्दी में किसी दूसरे अस्पताल में ले जाएं। पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण वे उसे दिल्ली के नवजीवन अस्पताल ले गए। वहां पर अल्ट्रासाउंड के दौरान बताया गया कि उसकी पत्नी के गर्भाशय में ओरनाल के टुकड़े मिले हैं, जिससे जहर फैल गया और आरती की मौत हो गइ। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

https://vartahr.com/haryana-oral-par…spread-of-poison/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *