Weather
- -लू के थपेडों ने किया परेशान, बाजार व सड़के सुनासान
- -अब दो-तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी
- -इसके बाद मौसम बदवाला आने से पारा गिरेगा
Weather : रेवाड़ी। प्रदेश में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़े आमजन को परेशान करने लगे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिन तक हीटवेव का प्रकोप बना रह सकता है। गुरुवार को रेवाड़ी सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 9 अप्रैल को यहां का तापमान 42.0 डिग्री पर पहुंचा था, जिस कारण तीन दिन तक हीटवेव का प्रकोप बना रहा था। रात का तापमान 2.0 डिग्री बढ़कर 24.5 डिग्री पर पहुंच गया यानी अब रात भी गर्म होने लगी हैं। दिन और रात के तापमान में वृद्धि से आमजन हलकान हो रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस बार 17 अप्रैल को दोनों तापमान ज्यादा हैं। गत वर्ष इस दिन अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सुबह से बरसने लगी आग
प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगी थी। दोपहर तक भारी गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। शाम तक बाजार से लोगों की भीड़ गायब रही। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम रही। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों और बजुर्गों की हालत खराब रही।
क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इससे दो-तीन दिन तक हीटवेव का प्रकोप बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट आना शुरू होगी। तीन से चार दिन तक तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। अभी बरसात की जल्द संभावना नजर नहीं आ रही है।
बिजली की खपत बढ़ी
गर्मी बढ़ते ही घरों में कूलर और एसी का उपयोग बढ़ गया है। इससे बिजली की खपत में वृद्धि होने लगी है। घरेलू बिजली की खपत बढ़कर 16 लाख के पार हो चुकी है। कृषि क्षेत्र में डिमांड कम होने से अभी पावर कटों की समस्या पैदा नहीं हुई है, परंतु सिस्टम की ओवरलोडिंग के कारण आने वाले दिनों में लोगों को पावर कटों का सामना भी करना पड़ सकता है।
https://vartahr.com/weather-temperat…a-heatwave-alert/