• Mon. Feb 2nd, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Kissan Andolan : खनौरी बाॅर्डर पर किसानों की आज होगी महापंचायत

खनौरी बॉर्डर पर डटे किसान।खनौरी बॉर्डर पर डटे किसान।

Kissan Andolan

  • किसान मोर्चे का एक साल पूरा होने पर जुटेंगे किसान
  • प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 12 कंपनियां तैनात की
  • महापंचायत में 50 हजार किसानों के जुटने का दावा

Kissan Andolan : जींद। खनौरी बॉर्डर किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर बुधवार को किसान महापंचायत होगी। इसको लेकर मंगलवार को बॉर्डर पर किसानों की बैठक हुई। महापंचायत में करीब 50,000 से ज्यादा किसानों के पहुंचने का दावा किसान नेता कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रशासन भी किसान महापंचायत को लेकर अलर्ट है। बार्डर पर 12 अर्धसैनिक बलाें व पुलिस की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने व्यवस्थाओं को बनाने के लिए जवानों को बार्डर पर तैनात किया है, किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

नोडल अधिकारी नियुक्त

नरवाना के डीएसपी अमित भाटिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। किसान महापंचायत पर सरकार की नजर भी रहेगी। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड ने बताया कि दोनों मोर्चों के तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर स्थित रत्नपुरा किसान मोर्चा पर किसान महापंचायत हुई। इस महापंचायत में हजारों किसानों ने भाग लिया। कोहाड़ ने कहा कि 12 फरवरी को किसान आंदोलन काे एक साल पूरा होने पर दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर ऐतिहासिक किसान महापंचायत होगी। इसमें 50 हजार से अधिक किसान शामिल होंगे।

सभी तैयारी पूरी

किसान नेता ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि वह इस महापंचायत में सभी किसानों के दर्शन करना चाहते हैं, अपनी बात को किसानों को मध्य रखेगा, ताकि किसानों की आगामी पीढि़यों को बचाया जा सके। वह महापंचायत में देशवासियों के नाम महत्वपूर्ण संदेश देंगे। कोहाड़ ने कहा कि पिछले एक वर्ष में किसानों ने कड़ी धूप, बरसात व ठंड समेत हर परिस्थित का सामना किया। इसके बावजूद भी किसानों के हौसले बुलंद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *