• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

cricketar : रविचंद्रन अश्विन के बयान से बखेड़ा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

रविचंद्रन अश्विन।रविचंद्रन अश्विन।

cricketar :

  • कहा-हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं यह सिर्फ एक आधिकारिक भाषा
  • चेन्नई स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए दिया बयान


cricketar : चेन्नई । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब रविचंद्रन अश्विन ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके चलते बखेड़ा खड़ा हो गया है। अश्विन ने चेन्नई स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है। अश्विन के इस बयान से भाषा पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। अश्विन ने अपने संबोधन के दौरान छात्रों से पूछा कि क्या कोई हिंदी में सवाल पूछने में रुचि रखता है, जिसे लेकर किसी ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद अश्विन के कहा कि मैंने सोचा कि मुझे यह कहना चाहिए। हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है, यह एक आधिकारिक भाषा है। आर. अश्विन के बयान से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने तर्क दिया कि अश्विन को ऐसे मुद्दों पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

तो हिंदी राजभाषा कैसे हो सकती है : डीएमके

डीएमके ने आर.अश्विन के बयान का समर्थन किया है। डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि जब कई राज्य अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं तो हिंदी राजभाषा कैसे हो सकती है। भाजपा ने अपील की है कि भाषा पर फिर से बहस नहीं शुरू होनी चाहिए। भाजपा नेता उमा आनंदन ने कहा कि डीएमके की ओर से इसकी सराहना करना आश्चर्य की बात नहीं होगी। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अश्विन राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं या तमिलनाडु के क्रिकेटर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *