• Sat. Apr 19th, 2025

Weather : हरियाणा में बिछी ओलों की सफेद चादर, कई जिलों में तेज बरसात 

रतिया क्षेत्र के गांव सुखमनपुर में हुई ओलावृष्टि।रतिया क्षेत्र के गांव सुखमनपुर में हुई ओलावृष्टि।

Weather

  • अब सताएगी कड़ाके की सर्दी, आज भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
  • बरसात से फसलों को फायदा तो ओलावृष्टि से होगा नुकसान
  • सरसों-गेहूं के साथ सब्जियों की फसल नष्ट होने का खतरा
  • 28 से 31 दिसम्बर तक हल्की बारिश की संभावना

 

Weather : । प्रदेश में गुरुवार देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। 11 जिलों में तेज बरसात हुई, वहीं 5 जिलों में ओलों से धरती सफेद हो गई। जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, पानीपत और सोनीपत में तेज बारिश के कारण लोग दिनभर घरों में ही दुबके रहे। इस दौरान हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और कैथल में जमकर ओले गिरे। खेतों में ओलों की परत बिछ गई। मौसम विभाग ने यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला में भी ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बारिश हो रही है। प्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। हालांकि फिलहाल बारिश से तापमान में वृद्धि हुई है। बरसात गेहूं और सरसों की फसल के लिए काफी फायदेमंद होगी। लेकिन ओलावृष्टि से किसानों की सांसें अटक गई हैं। यह ओलावृष्टि सभी फसलों के लिए नुकसानदेय है। इससे सब्जियों के फसलों के नष्ट होने का अंदेशा है।

इन फसलों को नुकसान

बारिश और तेज हवा के बीच ओलावृष्टि से रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खासकर सरसों की फसल तबाह हुई है और गेहूं की पौध को भी नुकसान पहुंचा है। सब्जियों में आलू, मेथी, गोभी और टमाटर की फसल बर्बाद हो गई है। कई जगह मंडियों में धान भीग गया है।

सड़कों पर जलभराव

सड़कों पर भी जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। नारनौल में शनि मंदिर के पास पूरे मोहल्ले में घुटनों तक पानी भर गया। करीब 6 साल से बन रहे छलक नाले के कारण यह समस्या पैदा हुई। करीब 20 घरों में पानी घुसा। लोगों ने प्रशासन से पानी निकालने की गुहार लगाई है।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी इसी तरह बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। 28 से 31 दिसम्बर तक हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
-अगले 24 घंटों में भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, ओलावृष्टि और बहुत तेज हवाओं के साथ आंधी की संभावना है।

बरसात लाभकारी

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी की बरसात गेहूं व सरसों की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। इससे गेहूं की फसल में ग्रोथ होगी। फुटाव होगा व सिंचाई की कमी पूरी होगी। सरसों की फसल में भी यह फायदेमंद है। बारिश से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है और शुष्क हवाएं न होने के कारण अब पाला जमने की संभावनाएं नहीं हैं। पाला जमता है तो इससे सरसों, गेहूं सहित सब्जी की फसलों में भी नुकसान होता।

नारनौल में सबसे ज्यादा 22एमएम बारिश

महेंद्रगढ़ के नारनौल में अब तक सबसे ज्यादा 22एमएम बारिश दर्ज की गई है। जींद में 14.2, हिसार में 11.6, बालसमंद में 13, रोहतक में 5.8, भिवानी में 4.3, सिरसा में 2, गुरुग्राम में 2.5, कुरुक्षेत्र में 1.5, पानीपत में 1 और सोनीपत में 7.5एमएम बारिश हो चुकी है।

 

https://vartahr.com/weather-white-sh…n-many-districts/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *