• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Denmark : डेनमार्क की केजर बनीं मिस यूनिवर्स

डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ।डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ।

Denmark

  • -सौंदर्य प्रतियोगिता में डेनमार्क को पहली जीत
  • -मिस निकारागुआ, शेन्निस पलासियोस ने ताज पहनाया
  • -फर्स्ट रनरअप नाइजीरिया की चिडिम्मा एडेत्शिना रहीं
  • -दूसरी रनरअप मेक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान बनी

Denmark : नई दिल्ली। डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने वर्ष 2024 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का पुरस्कार पहली बार डेनमार्क की झोली में गया है।सौंदर्य प्रतियोगिता का 73वां संस्करण शनिवार रात मेक्सिको सिटी एरिना में आयोजित किया गया, जिसमें 120 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मिस नाइजीरिया चिडिम्मा एडेत्शिना दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि मिस मेक्सिको मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान तीसरे स्थान पर रहीं। मिस यूनिवर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में लिखा गया, ‘ एक नए युग की शुरुआत! डेनमार्क को 73वीं मिस यूनिवर्स की बधाई।’

कौन हैं विक्टोरिया कजेर

-2004 में डेनमार्क के राजधानी क्षेत्र के सोबोर्ग, ग्रिब्सकोव में जन्मीं विक्टोरिया का पालन-पोषण कोपेनहेगन में हुआ। उन्होंने बिजनेस और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

-एक पेशेवर डांसर के रूप में विक्टोरिया ने काफी तारीफें बटोरीं, और अब उनका लक्ष्य एक वकील बनना है। इसके अतिरिक्त, वह नियमित रूप से मानसिक स्वास्थ्य सहायता की वकालत करती हैं। साथ ही पशु अधिकारों के मुद्दों का समर्थन और एक सौंदर्य उद्यमी के रूप में काम करती हैं।

https://vartahr.com/denmarks-kejar-c…ed-miss-universe/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *