• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Dharm : संकट मोचन मंदिर में महालया अमावस्या पर हवन

माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में बुद्धवार को महालया अमावस्या पर हवन में आहूति डालते गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी और भक्तजन।माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में बुद्धवार को महालया अमावस्या पर हवन में आहूति डालते गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी और भक्तजन।

Dharm

  • भक्तों ने आहूति डाल मांगी मंगल कामनाएं
  • साध्वी मानेश्वरी देवी ने करवाया हवन यज्ञ
  • पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि की कामना कीं

Dharm : रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन गुरुमां साध्वी गायत्री जी के सानिध्य में बुद्धवार को महालया अमावस्या पर हवन, कीर्तन और सत्संग का आयोजन हुआ। गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी और भक्तों ने हवन में आहूति की सामग्री डालकर व पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं की। हवन कराने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मानव के ग्रह दोष दूर होते हैं। पंडित अशोक शर्मा द्वारा प्रसाद वितरित हुआ। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी।

महालया का अर्थ देवी का महान निवास : साध्वी मानेश्वरी देवी

साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि महालया अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध करने से न केवल उनकी आत्मा को शांति मिलती है, बल्कि तर्पण करने वाले व्यक्ति का जीवन खुशहाल बनता है। हिन्दू धर्म में महालया अमावस्या का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि महालया का अर्थ है देवी का महान निवास। सर्व पितृ अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध कर्म करने के बाद पूर्वज अपने लोक लौट जाते हैं और फिर पुन: देवी-देवता अपने स्थान पर वास करने लगते हैं। धरती पर देवी के आगमन को महालया कहते हैं। इसके बाद शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है।

https://vartahr.com/dharm-havan-on-m…at-mochan-temple/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *