Haryana state inter college
नरवाना (जींद)/चंडीगढ़,
उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के तत्वावधान में और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बरवाला के आयोजन में नवदीप स्टेडियम, नरवाना में आयोजित हरियाणा स्टेट इंटर कॉलेज हॉकी चैंपियनशिप 2025-26 का भव्य समापन हुआ। इस तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेशभर के महाविद्यालयों की टीमें उत्कृष्ट खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन करने के लिए उपस्थित रहीं।
खेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं
समापन समारोह में सेशन जज जगदीप लोहान मुख्य अतिथि रहे, जबकि डॉ. अंजना लोहान, प्रचार्या एसडी कॉलेज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं।
जगदीप लोहान ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों के माध्यम से युवा अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी और अन्य खेल युवा प्रतिभाओं को प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का मौका देते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
महिला वर्ग: ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज, रोहतक ने जीता खिताब
महिला वर्ग के फाइनल में ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज, रोहतक ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राय (सोनीपत) को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग: जाट कॉलेज, रोहतक का दबदबा
पुरुष वर्ग के फाइनल में जाट कॉलेज, रोहतक ने केएम राजकीय महाविद्यालय को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
तृतीय स्थान: स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, सोनीपत
पुरस्कार राशि:
-
प्रथम स्थान: ₹25,000 + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
-
द्वितीय स्थान: ₹15,000 + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
-
तृतीय स्थान: ₹10,000 + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
प्रतियोगिता का उद्देश्य और महत्व
इस हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था।
बरवाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच ने आयोजन समिति, कोच, निर्णायक मंडल, सहयोगी स्टाफ और प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
समापन समारोह में खिलाड़ियों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला और सभी टीमों ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।




