• Thu. Mar 5th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Rewari’s Farmer

  • -खोला को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
  • -डीसी अभिषेक मीणा ने बताया बड़ी उपलब्धि
  • -अतिथि बनकर राष्ट्रपति भवन में तीन दिन रहेंगे

रेवाड़ी। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से किसान रत्न अवार्डी एवं अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला को 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित गणतंत्र परेड तथा राष्ट्रपति भवन में तीन दिन के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्हें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित छह प्रमुख किसानों के साथ सहभागिता का अवसर मिलेगा। डीसी अभिषेक मीणा ने जिले के गांव कंवाली निवासी यशपाल खोला की सराहना करते हुए इसे जिले की बड़ी उपलब्धि बताया।

Rewari's Farmer

प्राकृतिक खेती में उल्लेखनीय भूमिका

डीसी मीणा ने बताया कि यह विशेष आमंत्रण यशपाल खोला की ओर से प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों, उसके व्यापक प्रचार-प्रसार तथा रेतीले क्षेत्र में बिना रासायनिक खाद व कीटनाशकों के बड़े कृषि रकबे को प्राकृतिक खेती में परिवर्तित करने में निभाई गई उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने विभिन्न कृषि संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर न केवल अपने खेतों, बल्कि अन्य किसानों के खेतों में भी प्राकृतिक उत्पादन को सफलतापूर्वक बढ़ावा दिया है।

प्रेरक मॉडल विकसित किया

यशपाल खोला ने प्राकृतिक उत्पादों की रिटेल मार्केटिंग का एक प्रभावी और प्रेरक मॉडल भी विकसित किया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और उपभोक्ताओं तक शुद्ध, सुरक्षित खाद्यान्न पहुंच रहा है। उनका यह मॉडल आज अनेक किसानों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो रहा है।

गणंतंत्र दिवस पर मिलेगा सम्मान

गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से यशपाल खोला को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। राष्ट्रपति की ओर से दिया जाने वाला सम्मान प्राकृतिक खेती आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगा और देशभर के किसानों को इस दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। यशपाल खोला का कार्य न केवल मिट्टी और कृषि भूमि के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाला है, बल्कि इससे किसानों की आय में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण तथा आमजन के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है। उनके प्रयासों को राष्ट्रीय निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी सराहना समाज, सरकार और प्रशासन द्वारा लगातार की जाती रही है।

आमंत्रण पत्र मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर

यशपाल खोला को सहायक अधीक्षक डाकघर उपमंडल रेवाड़ी चरणजीत यादव, पोस्टमैन सोनू यादव, हनुमान, गोविंद सहायक डाकपाल, डहीना उप डाकघर तथा पोस्टमास्टर रामेहर शर्मा कंवाली द्वारा सम्मानपूर्वक आमंत्रण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों, कृषि विभाग, अरावली किसान क्लब रेवाड़ी तथा गांव कंवाली के लोगों ने यशपाल खोला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और यह सिद्ध करता है कि जब किसान विकसित होगा, तभी गांव विकसित होंगे और तभी राष्ट्र प्रगति करेगा

The Environmentalist Created a Small Forest : पर्यावरणविद बड़े भाई की प्रेरणा से 13 बीघा में बना दिया छोटा जंगल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *