• Sat. Apr 19th, 2025

weather : मौसम के तेवर फिर होने लगे तल्ख, 1.5 डिग्री सेल्सियस चढ़ा दिन का पारा

Byadmin

Mar 31, 2025
एक खेत में फसल कटाई में जुटे किसान।एक खेत में फसल कटाई में जुटे किसान।

weather

  • -रात का तापमान स्थिर रहने से मिल रही राहत
  • – सप्ताह के अंत तक पारा 40 डिग्री पहुंचने की संभावना

weather : रेवाड़ी। मार्च माह के अंतिम दिन पारा एक बार फिर चढ़ गया, जिससे दिन के समय गर्मी ने जमकर परेशान किया। रात का तापमान स्थिर रहने के कारण सुबह के समय मौसम ठंडा बना रहता है, परंतु मंगलवार से रात का पारा भी चढ़ना शुरू हो सकता है। 3 अप्रैल को मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। बीते सप्ताह तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा था। सप्ताह के अंत में तापमान में गिरावट से मौसम एक बार फिर से अनकूल हो गया था। दो दिन से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 34 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री पर स्थिर रहा। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण दोपहर तक मौसम का मिजाज गर्म हो गया। एक बार फिर एसी का उपयोग बढ़ गया। रात का पारा डाउन रहने से लोगों को अभी रात के समय राहत मिली हुई है। अगले दो-तीन दिन में रात का पारा भी चढ़ना शुरू हो सकता है। न्यूनतम तापमान में कमी के कारण सुबह के समय मौसम ठंडा बना रहता है। मौसम विभाग के अनुसार कमजोर विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी वीरवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान आसमान में आंशिक या घने बादल छा सकते हैं। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जिससे गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाना शुरू कर देगी।

बढ़ने लगी बिजली की मांग

इस समय फसल कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। कृषि क्षेत्र में बिजली की मांग कम हो गई है। घरेलू क्षेत्र में तापमान के साथ बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है। लगभग 5 लाख यूनिट तक बिजली की खपत बढ़ी है, जिसके आने वाले दिनों में और बढ़ने के आसार हैं। पर्याप्त उपलब्धता के चलते अभी लोगों को पावर कटों का सामना नहीं करना पड़ रहा। सरसों की कटाई का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है, जबकि गेहूं की कटाई का कार्य तेज हो गया है। मौसम गर्म होने के कारण गेहूं की पछेती फसल भी तेजी से कटाई के लिए तैयार होगी।

https://vartahr.com/weather-the-weat…-degrees-celsius/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *