• Tue. May 13th, 2025

Weather :  हरियाणा में सबसे गर्म जिला रहा रेवाड़ी, पारा 35 डिग्री के पार

Byadmin

Mar 23, 2025
रविवार दोपहर को सूना पड़ा बावल रोड।रविवार दोपहर को सूना पड़ा बावल रोड।

Weather

  • -अभी और बढ़ेगा तापमान, छुड़ाएगा पसीना
  • -कटाई और थ्रेसिंग के लिए मौसम बेहतरीन
  • -फिलहाल रात के समय हल्की ठंड बरकरार

Weather :  रेवाड़ी। प्रदेश में कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। इस सीजन में रविवार सबसे गर्म दिन रहा। रेवाड़ी 35 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिसके चलते दिन में धूप खिल रही है। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। गर्मी के तेवर तल्ख होने शुरू हो गए हैं। इस बार पंखे एक पखवाड़ा पहले ही चलने शुरू हो गए थे। अब कूलर और एसी की बारी है।

इस साल का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

रविवार का दिन इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान पहली बार 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 14 मार्च को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 27 फरवरी को रात का तापमान 17.5 डिग्री पर आ गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत वर्ष 23 मार्च को रेवाड़ी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सड़कें हाेने लगी सूनीं

गर्मी की दस्तक के साथ ही दोपहर में सड़कें भी सूनी होने लगी हैं। इस बार गर्मी की शुरूआत देरी से हो रही है। पिछले दिनों कई हिस्सों में ओलावृष्टि ने तापमान बढ़ने से रोक दिया था। मौसम में बार-बार बदलाव आने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार बना रहा। तापमान बढ़ने से सुबह से ही गर्मी तेवर दिखाती रही। सुबह के समय हल्की ठंड का असर भी अब खत्म होने लगा है। रात को पंखे चलने शुरू हो गए हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार लगभग एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा। बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। तेज हवाएं कुछ दिन तक चलती रहेंगी। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना जताई है।

गेहूं की कटाई का कार्य भी हुआ शुरू

यह मौसम फसल की कटाई और थ्रेसिंग के लिए बेहतरीन है। मौसम ने किसानों का अच्छा साथ दिया है। कुछ दिनों तक मौसम मेहरबान बना रहा, तो गेहूं की फसल भी सलामत रहेगी। इससे दोनों फसलों का अच्छा उत्पादन होने की संभावना है। सरसों की कटाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अगेती गेहूं की फसल की कटाई का कार्य भी शुरू हो गया है। पछेती गेहूं की फसल को अभी भी सिंचाई की दरकार है।

https://vartahr.com/weather-rewari-w…ossed-35-degrees/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *