Weather
- -सुबह से आसमान साफ रहने के बाद दोपहर में छाए बादल
- – एक सप्ताह तक मौसम साफ बना रहने की जताई जा रही संभावना
- –तापमान में वृद्धि होने से अब पंखे चलने शुरू हो गए
- -तापमान में अभी और उछाल आने की संभावना
Weather : रेवाड़ी। लगभग एक सप्ताह से आमसाम साफ रहने के बाद बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ाने का काम कर दिया। आंशिक बादल छाने से किसानों को बरसात की आशंका सताने लगी है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि लगभग एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा। दिन-रात के तापमान में वृद्धि होने से अब पंखे जमकर चलने शुरू हो गए हैं। तापमान में अभी और उछाल आने की संभावना है। इसके बाद गर्मी पसीने छुड़ाना शुरू कर देगी। शनिवार को सुबह से आसमान साफ रहा। दोहपर तक आसमान में आंशिक बादल छा गए। बाद में आसमान एक बार फिर से साफ हो गया। अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32.5 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 0.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।। पांच दिन बाद रात के तापमान में वृद्धि हुई है, जिससे अब रात के समय भी ठंड का असर कम होना शुरू हो गया है। दिन-रात के तापमान एक साथ वृद्धि भी कई दिनों के बाद हुई है। लोगों को गर्म कपड़ों से छुटकारा मिल गया है। रात के समय रजाई से भी जल्द छुटकारा मिल जाएगा। अभी तक दिन में पंखे चलने शुरू हुए थे। अब रात को भी पंखों के बिना रात बैचैनी पैदा करेगी। दिन का तापमान आने वाले सप्ताह में 35 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पंखों के साथ एसी भी चलने शुरू हो जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार लगभग एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा। बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। तेज हवाएं कुछ दिन तक चलती रहेंगी। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
फसल कटाई कार्य हुआ तेज
सरसों की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। आसमान में बादल छाने के बाद कटाई कार्य और भी तेज हो जाता है। किसानों को बारिश की चिंता सताने लगती है। जिन किसानों ने गेहूं की अगेती बिजाई की हुई है, उनकी फसल भी कटाई के लिए तैयार हो रही है। बावल क्षेत्र में गेहूं की कटाई भी शुरू कर दी गई है। पछेती गेहूं की फसल को अभी भी सिंचाई की दरकरार है। पछेती फसल गर्म मौसम के कारण दीमक की चपेट में भी आ रही है।
https://vartahr.com/weather-clouds-i…re-starts-rising/