• Tue. May 13th, 2025

Brahmins :  बासी खाने पर झगड़ा, कुरुक्षेत्र के महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग, तोड़फोड़ और पथराव

Byadmin

Mar 22, 2025

Brahmins

 

  • -बासी खाने को लेकर झगड़ा, लखनऊ का ब्राह्मण घायल
  • -1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ में निजी सुरक्षा कर्मियों ने की फायरिंग
  • -निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्डों और ब्राह्मणों के बीच जमकर मारपीट
  • -गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ा
  • -डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़े
  • -थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगाया
  • -त्रिपुरा शक्तिपीठ, मणिकुट के श्री श्री 1008 स्वामी हरिओम करा रहे थे महायज्ञ
  • -आयोजन में अनुष्ठान करने के लिए बड़ी संख्या में ब्राह्मण पहुंचे

Brahmins : कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 18 मार्च से चल रहे 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान ब्राह्मणों को बासी खाना परोसने पर विवाद हो गया। इस दौरान एक निजी सुरक्षा कर्मी ने फायरिंग कर दी। इसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। इसके बाद ब्राह्मण भड़क गए। ब्राह्मणों और आयोजकों की और हायर किए गए निजी एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद में लखीमपुर के रहने वाले प्रिंस शुक्ला भी जख्मी हो गए। इसके बाद ब्राह्मण यज्ञशाला से बाहर निकले और तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार भी तोड़ दिया। डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए। फिर उन्होंने थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इसलिए भड़का विवाद

त्रिपुरा शक्तिपीठ, मणिकुट के श्री श्री 1008 स्वामी हरिओम द्वारा कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ करवाया जा रहा है। इसमें देशभर से ब्राह्मण भाग ले रहे हैं। शनिवार को उस समय विवाद हो गया जब केशव पार्क के सामने एक धर्मशाला में सुबह खाना खा रहे ब्राह्मणों ने बदबू वाली खिचड़ी (बासी भोजन) परोसने की शिकायत की। इस पर विवाद इतना बढ़ा कि एक निजी सुरक्षा कर्मी ने ब्राह्मणों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक ब्राह्मण घायल हो गया। इसके बाद ब्राह्मणों ने हंगामा कर दिया।

लाठियों से मारपीट

जब सभी ब्राह्मण एकत्रित होकर केशव पार्क में मौजूद यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम दास के साथ बातचीत करने के लिए जा रहे थे तो वहां मौजूद निजी सुरक्षा कर्मियों ने ब्राह्मणों के साथ लाठियों से मारपीट की। इनमें से एक सुरक्षा कर्मी ने गोलियां चला दी। मौके पर दो राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक ब्राह्मण आशीष तिवारी निवासी लखनऊ की जांघ में गोली लगी। एक बा्रह्मण लखीमपुरी खीरी निवासी प्रिंस के सिर पर पत्थर लगने की वजह से घायल हुआ। वही कई अन्य ब्राह्मण भी घायल हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। दोनों घायल खतरे से बाहर है।

केशव पार्क में 27 मार्च तक चलेगा महायज्ञ

यज्ञ सम्राट हरिओम जी महाराज ने कहा कि यज्ञ जारी रहेगा। धर्मनगरी के केशव पार्क में 18 मार्च से 27 मार्च तक 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ सम्राट हरिओम जी महाराज देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ कर चुके हैं, इनका संकल्प भारतवर्ष 108 महायज्ञ करने का है। कुरुक्षेत्र में आयोजित महायज्ञ 102वां महायज्ञ होगा। 26 मार्च को केशव पार्क में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 से 7:30 बजे तक आयोजित होने वाली धर्म संसद में देश भर के असंख्य संत, महापुरुष हिस्सा लेंगे। यज्ञ में 1200 ब्राह्मण रोजाना यज्ञ में आहुतियां डाल रहे हैं।

यज्ञ जारी रहेगा : यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम दास

यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम दास ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। कुछ षड्यंत्रकारी इस यज्ञ को नष्ट करना चाहते हैं। चार दिनों से धर्मशाला में अच्छे से अच्छा भंडारा दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। यदि खाना गलत होता तो यज्ञशाला में बैठे सैंकड़ों ब्राह्मण यज्ञ नहीं कर रहे होते। यह यज्ञ जारी रहेगा, जब तक उनकी सांस है यज्ञ चलेगा।

https://vartahr.com/brahmins-fight-o…a-in-kurukshetra/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *