Weather
- यमुनानगर, पानीपत, करनाल, अंबाला और पलवल में छाई धुंध
- सोनीपत, भिवानी, झज्जर, नारनौल, रोहतक में निकली चटक धूप
- मौसम विभाग का दावा, आज से बदलेगा मौसम, कल बारिश संभव
Weather :। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी के चलते गुरवार को प्रदेश में मौसम का मिला जुला असर देखते को मिला। कई जिलों में सुबह दिन चढ़ते ही घना कोहरा और धुंध छा गई, वहीं कई जिलों में चटक धूप देखने को मिली। यमुनानगर, पानीपत, करनाल, अंबाला और पलवल में गहरी धुंध छाने से सर्दी बढ़ गई। वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बर्फीली हवा से लोग बेहाल रहे। दोपहर तक मौसम में बनी हाड़तोड़ ठंड़ से राहत पाने के लिए लोग कहीं अलाव जलाते नजर आए तो कुछ लोगों ने घरों में ही गर्म कपड़ों में बैठकर ठंड से राहत पाने का प्रयास किया। वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा। दूसरी तरफ, सोनीपत, भिवानी, झज्जर, नारनौल, रोहतक में तेज धूप निकली और लोगों को भीषण सर्दी से राहत दी। इन जिलों में मौसम साफ है। धूप निकली है। हालांकि शीतलहर चलती रही।
आगे क्या
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया शुक्रवार तक मौसम खुश्क रहेगा। 10 जनवरी की रात से मौसम बदलेगा। 11 और 12 जनवरी को प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है। अभी ठंड से राहत मिलने के कोईहीं हैं।
https://vartahr.com/weather-dense-fo…n-many-districts/