• Fri. Feb 7th, 2025

Weather : हरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में सुबह छाई रही धुंध

Weather

  • फरवरी के पहले पखवाड़े में ठंड करेगी परेशान
  • कई ट्रेनें लेट रही, सड़कों पर वाहन रेंगकर चले
  • हिसार में अधिकतम पारा सबसे कम 18.2 डिग्री रहा
  • सोनीपत में अधिकतम पारा सबसे ज्यादा 24.1 डिग्री
  • सर्दी बढ़ने से गेंहू की फसलों को होगा फायदा

Weather : रेवाड़ी। प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। अब मौसम विभाग ने 3 से 5 फरवरी तक बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार को रोहतक, सोनीपत, सिरसा, रानियां, डबवाली, पलवल, जींद, रेवाड़ी और नारनौल में धुंध छाई रही। इसके कारण वाहन चलको को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के पहले पखवाड़े (15 दिन) में ठंड रहेगी, जबकि दूसरे पखवाड़े में ठंड के तेवर ढीले पड़ जाएंगे। रविवार को धुंध के चलते सिरसा एक्सप्रेस रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे देरी से पहुंची। शीतलहर के चलते दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

किसानों को मिलेगी राहत

मौसम में ठंडक आने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। रबी की फसलों को नुकसान नहीं होगा। मौसम के तेवर गर्म होने से फसलों को नुकसान होने का अंदेशा बन गया था। 3 फरवरी से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम तक बरसात हो सकती है।

फरवरी में बदलता रहेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार फरवरी में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसमें केवल 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हल्की बारिश की संभावना है।

https://vartahr.com/weather-3-day-ra…everal-districts/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *