• Wed. Jan 14th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

US Deported : अमेरिका से डिपोर्ट होकर आया कुरुक्षेत्र का युवक साहिल गिरफ्तार

US Deported

  • -वर्ष 2022 मे नाबालिग के साथ की थी छेड़खानी 
  • -मामला दर्ज होने के बाद अमेरिका चला गया था।

US Deported : कुरुक्षेत्र। अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत वापस आए भारतीयों में पिहोवा के युवक साहिल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने बताया कि वर्ष 2022 में पिहोवा वासी एक नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि साहिल ने उसके साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की की शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज किया गया था।

एजेन्ट को 38 लाख रुपये दिए

मामला दर्ज होने के बाद साहिल गिरफ्तारी से बचने के लिए 4/5 दिन के बाद अमेरिका चला गया था। उसने विदेश जाने के लिए एजेन्ट को 38 लाख रुपये दिए थे। साहिल ईटली में करीब 2 साल तक रहा उसके बाद डंकी के रास्ते से अमेरिका चला गया। अब वह शनिवार को डिपोट होकर आया तो अमृतसर हवाई अड्डे पर मौजूद थाना शहर पिहोवा प्रभारी उप निरीक्षक जान पाल की देखरेख में महिला एएसआई रेणु व उप निरीक्षक शमशेर सिंह की टीम ने उसे गिरफतार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।

https://vartahr.com/us-deported-sahi…america-arrested/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *