UPSC Civil Services Result 2025
Union Public Service Commission (UPSC) ने Civil Services Examination 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।
यह देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में भर्ती की जाती है।
अगस्त 2025 में हुई थी लिखित परीक्षा
UPSC के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए। इन दोनों चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में स्थान मिला है।
इन सेवाओं के लिए हुआ चयन
सफल उम्मीदवारों को निम्नलिखित सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है:
-
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
-
भारतीय विदेश सेवा (IFS)
-
भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
-
केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप A)
-
केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप B)
श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या
UPSC द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 958 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थी शामिल हैं।
| श्रेणी | चयनित उम्मीदवार |
|---|---|
| सामान्य (General) | 317 |
| EWS | 104 |
| OBC | 306 |
| SC | 158 |
| ST | 73 |
इसके अलावा सूची में दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवार भी शामिल हैं।
कुल 1087 पदों पर होनी है भर्ती
सरकार द्वारा UPSC को इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1087 पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई थी। इनमें प्रमुख सेवाओं के पद इस प्रकार हैं:
-
IAS – 180 पद
-
IFS – 55 पद
-
IPS – 150 पद
-
केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप A) – 507 पद
-
ग्रुप B सेवाएं – 195 पद
348 उम्मीदवारों का परिणाम प्रोविजनल
UPSC ने बताया कि 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल रखी गई है, जबकि 2 उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोका गया है। आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद इन उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
UPSC टॉप 10 उम्मीदवार
सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:
-
अनुज अग्निहोत्री
-
राजेश्वरी सुवे एम
-
आकांक्ष धुल
-
राघव झुनझुनवाला
-
ईशान भटनागर
-
जिन्निया अरोरा
-
ए.आर. राजाह मोहाइडीन
-
पक्षाल सेक्रेट्री
-
आस्था जैन
-
उज्ज्वल प्रियंक
रिजल्ट और मार्क्स कहां देखें
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग के अनुसार उम्मीदवारों के मार्क्स परिणाम घोषित होने के लगभग 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
