• Mon. Jun 29th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

तपोभूमि जटेला धाम से पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति जनजागरण यात्रा का शुभारंभ

Byadmin

Jun 29, 2026
तपोभूमि जटेला धाम

तपोभूमि जटेला धाम

पूर्णिमा महोत्सव एवं संत कबीर जयंती के पावन अवसर पर तपोभूमि जटेला धाम में पर्यावरण संरक्षण अभियान और नशा मुक्ति जनजागरण यात्रा का भव्य शुभारंभ पीठाधीश्वर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर साधु-संतों, मातृशक्ति, युवाओं और श्रद्धालु संगत ने हरियाली बढ़ाने, पौधारोपण को प्रोत्साहित करने और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

 

तपोभूमि जटेला धाम

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महंत श्री राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का गहरा संबंध है। यदि धरती पर जीवन को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि बढ़ता हुआ नशा समाज और राष्ट्र के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है, जिससे युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान केवल एक सामाजिक आंदोलन नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इसी उद्देश्य से जटेला धाम आश्रम से नशा मुक्त भारत अभियान यात्रा और पर्यावरण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है।

पौधारोपण और जागरूकता अभियान की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान व्यापक जनजागरण अभियान (Awareness Campaign) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर लोगों को पेड़ लगाने और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। साथ ही तपोभूमि जटेला धाम की ओर से श्रद्धालुओं और संगत को निःशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया।

गांव-गांव पहुंचेगा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नशा मुक्ति जनजागरण यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। संगत ने संकल्प लिया कि “एक व्यक्ति एक पौधा लगाए और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दे।”

कार्यक्रम में बक्शी राम सैनी (चेयरमैन, दादरी), संजय अग्रवाल, लालजी, अशोक, दीपांकन, स्वरूप साहब, राजा चेयरमैन, रघबीर, सतपाल, अभिषेक, संदीप फौजी, सूरजमल, नरेंद्र, रामावतार, भूरू एवं अशोक सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

“हर घर हरियाली – हर युवा नशामुक्त” के संदेश के साथ शुरू हुआ यह अभियान पूरे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, स्वच्छ पर्यावरण और नशा मुक्त भारत के प्रति जनजागरण का सशक्त माध्यम बनेगा।

  • ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें

    facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *