Sports
- -हरियाणा नेटबॉल की दोनों वर्ग की टीमें चैम्पियनशिप में भाग लेंगी
- -रजिस्ट्रेशन नंबर स्लिप,जन्म प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड साथ लेकर आए
Sports : राेहतक। हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता ने बताया कि 2025-26 के सत्र की ट्रेडिशनल नेटबॉल, फास्ट 5 नेटबॉल, मिक्स नेटबॉल, बीच नेटबॉल के सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की सभी राष्ट्रीय नेटबॉल चैम्पियनशिप के लिए हरियाणा नेटबॉल की दोनों वर्ग की टीमें चैम्पियनशिप में भाग लेगी| खिलाड़ियों की सुख सुविधा को देखते हुए हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन ने अलग-अलग स्थान पर ट्रायल रखने का फैसला लिया गया है| जिस के लिए हरियाणा की दोनों वर्ग में टीमों के लिए ट्रायल/कैम्प 27 अप्रैल को समय 3:00 बजे निम्नलिखित जगह पर होगी|
यहां होगा ट्रायल
1.चितकारा इंटरनेशनल स्कूल बैक साईड नेटबॉल ग्राउंड, सेक्टर 28, पंचकूला | सम्पर्क सूत्र-कोच करण सिंह
2.इंद्रा गांधी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल कैथल |सम्पर्क सूत्र-कोच रॉबिन सिंह
3.सनराइज पब्लिक स्कूल स्कूल पडाना, जींद | सम्पर्क सूत्र-कोच परवीन पुनिया
4.श्री बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलिंगा ,भिवानी सम्पर्क सूत्र-कोच सुमित डागर
5.राजीव गांधी स्टेडियम, रोहतक |सम्पर्क सूत्र-कोच -सुजाता ,कोच-मुकुल, कोच- अमित नैन |
6.सनराइज पब्लिक स्कूल,सुलखा रेवाड़ी | सम्पर्क सूत्र-कोच-प्रदीप
7.रॉयल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल वजीरपुर सेक्टर-95 गुरुग्राम।सम्पर्क सूत्र-कोच- शिवरतन, कोच साहिल भारद्वाज |
8.राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर, यमुनानगर | सम्पर्क सूत्र-कोच-अनुज
9.सैनिक हाई स्कूल उमरा, हिसार | सम्पर्क सूत्र-कोच-सचिन |
10 खारिया स्टेडियम नेटबॉल ग्राउंड, खारिया ,सिरसा | सम्पर्क सूत्र-कोच-पवन कुमार | खिलाड़ी ट्रायल देकर कैंप का हिस्सा बन सकते हैं | ट्रायल के लिए खिलाड़ी नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया 2025-26 की रजिस्ट्रेशन नंबर स्लिप,जन्म प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड साथ लेकर आए |