• Wed. Jan 14th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Republic Day : हरियाणा पुलिस की महिला प्लाटून दूसरा स्थान पर रही, 76वें गणतंत्र दिवस पर पंचकूला में सम्मानित

Republic Day

  • पंचकूला में 11 पुलिस कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया
  • पंचकूला में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस ने महिला सुरक्षा और यातायात सुरक्षा को लेकर एक शानदार और जागरूकता पूर्ण झांकी प्रस्तुत की

Republic Day : पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर 5 परेड ग्राउंड में 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य परेड में हरियाणा पुलिस की महिला प्लाटून ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। परेड कमांडर एसीपी आशीष कुमार ने परेड का नेतृत्व किया, जबकि महिला उप निरीक्षक शिवानी की अगुवाई में 24 महिला सिपाहियों की टोली ने शानदार तेज चाल की प्रस्तुति दी। महिला जवानों ने इसका श्रेय सीडीआई उप निरीक्षक अजब सिंह को दिया जिन्होने कम समय में अपने कुशल प्रशिक्षण के दम पर महिला जवानों की परेड को कामयाब बनाया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने महिला प्लाटून की टीम को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें एक दिन का विशेष अवकाश प्रदान किया। इसी समारोह के दौरान पंचकूला क्षेत्र में हरियाणा पुलिस के 11 कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने उप निरीक्षक अंकित ढांडा, उप निरीक्षक सौरभ रावत, सहायक उप निरीक्षक विकाश, महिला सहायक उप निरीक्षक रेनू बाला, मुख्य सिपाही कंवरपाल, मुख्य सिपाही सुनील कुमार, मुख्य सिपाही अशोक कुमार, मुख्य सिपाही रविन्द्र कुमार, सिपाही साहिल, सिपाही नितिन कुमार, और सिपाही अरविंद कुमार को सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने पंचकूला पुलिस टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन और विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की।

शानदार झांकी निकाली

-पंचकूला में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस ने महिला सुरक्षा और यातायात सुरक्षा को लेकर एक शानदार और जागरूकता पूर्ण झांकी प्रस्तुत की। यह झांकी महिला सुरक्षा और सड़क यातायात के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई थी।

-झांकी में हरियाणा पुलिस की टीम ने प्रभावशाली तरीके से महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन सेवाओं और कदमों को दर्शाया, जो पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए हैं।

-झांकी में ‘डायल 112’ जैसी आपातकालीन सेवाओं को प्रमुखता से दिखाया गया, जो महिलाओं की तत्काल सहायता के लिए काम करती हैं। इसके साथ ही, झांकी में महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा, और स्कूल-कॉलेजों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

https://vartahr.com/republic-day-har…6th-republic-day/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *