Operation Sindoor
- -ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बलूचिस्तान में लहराए झंडे
- -बलूच जनमानस में नई ऊर्जा देखने को मिल रही
- -पाकिस्तानी पठानों को हाथों में बंदूकें लेकर पारंपरिक नाच करते हुए देखा जा सकता है
Operation Sindoor : भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जहाँ पाकिस्तान की कई जगहों में मातम पसरा है, वहीं बलूचिस्तान में जश्न का माहौल देखने को मिला। बलूचिस्तान वर्षों से पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बनने की मांग कर रहा है। हाल ही में बलूच अलगाववादियों ने एक ट्रेन को हाईजैक कर सेना के जवानों को मार गिराया था। अब भारतीय हमले के बाद बलूच जनमानस में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तानी पठानों को हाथों में बंदूकें लेकर पारंपरिक नाच करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान पर भारत के हमले से उत्साहित हैं।
https://vartahr.com/operation-sindoo…d-by-waving-guns/