• Mon. Mar 17th, 2025

Navy : नौसेना के जहाज के इंजन परीक्षण में बिगड़ा संतुलन, नील कमल यात्री नौका से हुई टक्कर

समुद्र में भीषण हादसा।समुद्र में भीषण हादसा।

Navy

  • -हादसे में 13 लोगों की हुई मौत। इनमें एक नौसैन्य और 2 ओईएम कर्मी भी शामिल हैं।
  • -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति प्रकट की अपनी संवेदनाएं।

Navy : नई दिल्ली। मुंबई बंदरगाह पर बुधवार दोपहर चार बजे एक यात्री नौका (नील कमल) के साथ हुई नौसेना के जहाज की टक्कर के मामले में अभी तक 99 लोगों को बचाया गया है। जबकि इस हादसे में मारे गए 13 लोगों में 1 नौसैन्य कर्मी के अलावा 2 वास्तविक उत्पाद निर्माता (ओईएम) भी शामिल हैं। नौसेना ने एक बयान में बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त यात्री नौका नील कमल गेट वे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी। तभी बंदरगाह पर जारी नौसेना के जहाज के इंजन परीक्षण के दौरान बिगड़े उसके संतुलन के साथ यात्री नौका से हुई टक्कर की वजह से यह हादसा हो गया।

रक्षा मंत्री ने शोक जताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि मुंबई में यात्री नौका और नौसेना के जहाज के बीच हुई टक्कर में बहुमूल्य जीवन की हानि से बहुत दुखी हूं। दोनों जहाजों में सवार नौसेना कर्मियों और नागरिकों सहित घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं लापता लोगों का पता लगाने के लिए नौसेना और तटरक्षकबल का व्यापक खोज और बचाब अभियान जारी है।

जांच के आदेश

नौसेना ने हादसे के जांच के आदेश दे दिए हैं। बचाब व राहत अभियान में नौसेना और तटरक्षकबल के अलावा मुंबई की समुद्री पुलिस भी शामिल है। नौसेना के 4 हेलिकॉप्टर, 11 जहाज, तटरक्षकबल की 1 मुंबई पुलिस की 3 नौकाएं लगी हुई हैं।

https://vartahr.com/navy-naval-ship-…l-passenger-boat/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *