• Thu. Mar 5th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

MP : नाना बन गया हैवान : 4 साल की बच्ची से रेप, 62 साल का बजुर्ग है आरोपित

सांकेतिक तस्वीर।सांकेतिक तस्वीर।

MP

  • मऊगंज में इंसािनयत शर्मसार
  • आरोपी सरकारी बैंक का रिटायर्ड कर्मचारी

MP : मऊगंज। मध्यप्रदेश के मऊगंज में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 62 साल का आरोपी रिश्ते में बच्ची का नाना लगता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है। घटना शनिवार शाम की है। मामला तब सामने आया, जब रविवार को बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। एएसपी अनुराग पांडे के मुताबिक आरोपी सरकारी बैंक का रिटायर्ड कर्मचारी है। उसका मऊगंज और रीवा में घर है। वह दोनों ही जगह आता-जाता रहता है। पड़ोस में ही 4 साल की पीिड़त बच्ची परिवार के साथ रहती है। शनिवार को बच्ची के माता-पिता ने शिकायत की।

बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया

बताया गया है कि शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बहला-फुसलाकर बच्ची को ले गया। घर के अंदर ले जाकर कमरा बंद कर दिया। यहां उसने बच्ची से रेप की कोशिश की। बच्ची रोने लगी। आवाज सुनकर बच्ची के परिजन पहुंचे। दरवाजा खुलवाकर अंदर पहुंचे, तो बच्ची के बदन पर कपड़े नहीं थे। इतने में आरोपी भी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

https://vartahr.com/mp-nana-has-beco…year-old-accused/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *