Lucknow Blue Drum Murder
उत्तर प्रदेश में Blue Drum Murder का खौफ एक बार फिर सामने आ गया है। मेरठ के बाद अब राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात ने लोगों को झकझोर दिया है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर शव को आरी से काटकर नीले ड्रम में छिपा दिया।
मृतक की पहचान मानवेंद्र सिंह, मालिक वर्धमान पैथोलॉजी लैब के रूप में हुई है। आरोपी उनका 21 वर्षीय इकलौता बेटा अक्षत प्रताप सिंह है।
शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए, सिर को 21 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया

हत्या के बाद आरोपी ने शव को बाथरूम में ले जाकर आरी से कई टुकड़ों में काटा।
-
शरीर के हिस्से नीले ड्रम में छिपाए
-
सिर को काटकर कार में रखा
-
घर से करीब 21 किलोमीटर दूर फेंक आया
आरोपी शव को जलाने की भी तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह 10 लीटर तारपिन का तेल लाया और दुर्गंध छुपाने के लिए room spray का इस्तेमाल कर रहा था।
अपराध की प्रत्यक्षदर्शी बहन को जान से मारने की धमकी दी गई।
इस खौफनाक वारदात को आरोपी ने अपनी बहन के सामने ही अंजाम दिया। उसने बहन को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा।
घटना आशियाना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-एल की बताई जा रही है।
तीन दिन बाद गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई
हत्या के बाद आरोपी घर लौटा, कार की सफाई की और सामान्य व्यवहार करता रहा।
तीन दिन बाद वह थाने पहुंचा और पिता की missing report दर्ज कराई।
पुलिस को शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी टूट गया और उसने murder confession कर लिया। पुलिस ने मौके से शव के टुकड़े बरामद कर लिए, हालांकि सिर बरामद नहीं हो सका।
उसने अपने पिता की हत्या क्यों की?
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि:
-
पिता चाहते थे कि वह NEET qualify कर MBBS करे
-
आरोपी इस दबाव के खिलाफ था
-
वह चाहता था कि pathology lab की जगह lawn या restaurant business शुरू किया जाए
इसी बात को लेकर 20 फरवरी को पिता-पुत्र में बहस हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने पिता की licensed rifle से गोली मार दी।
आरोपी बीकॉम का छात्र है, उसकी मां पहले ही मर चुकी है।
मृतक मानवेंद्र सिंह मूल रूप से Jalaun district के रहने वाले थे।
-
पिता Surendra Pal Singh, UP Police से retired
-
पत्नी का 9 साल पहले निधन हो चुका था
-
आरोपी अक्षत B.Com student है
-
बहन कृति (17) APS में 11वीं की छात्रा है
मानवेंद्र सिंह pathology lab के साथ-साथ liquor business से भी जुड़े हुए थे।
VartaHR – हरियाणा का नंबर-1 डिजिटल हिन्दी न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”
