• Wed. Jan 21st, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

India : 21वीं पशुधन गणना अभियान का शुभारंभ आज से

पशुधन गणना अभियान।पशुधन गणना अभियान।

India

  • -देशभर में 15 प्रजातियों की होगी गिनती
  • -अब तक 20 पशुधन जनगणनाओं का आयोजन हो चुका

India : नई दिल्ली। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह 21वीं पशुधन गणना अभियान की महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होटल लीला एम्बिएंस कन्वेंशन, शाहदरा, नई दिल्ली में होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जी-20 शेरपा अमिताभ कांत, नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य प्रो. डॉ. वीके पॉल, पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव सुश्री अलका उपाध्याय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव सहित कई विशिष्ट अतिथि सम्मिलित होंगे।

अंतिम जनगणना 2019 में हुई

पशुधन जनगणना (एलसी) एक महत्वपूर्ण अभ्यास है,जिसका वर्ष 1919 से हर पांच वर्ष में आयोजन किया जाता है। यह नीति निर्माण और पशुपालन क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए अहम भूमिका के रूप में कार्य करता है। जनगणना में एक व्यापक डोर-टू-डोर सर्वेक्षण सम्मिलित है,जिसमें देश भर में पालतू जानवरों और पक्षियों पर विस्तृत आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। अब तक 20 पशुधन जनगणनाओं का आयोजन हो चुका है और अंतिम जनगणना का आयोजन वर्ष 2019 में हुआ था।

इनकी होगी गिनती

इस गणना में पशुधन की 15 प्रजातियों जैसे मवेशी, भैंस, गौवंशीय पशु मिथुन, याक, भेड़, बकरी, सुअर, ऊंट, घोड़ा, टट्टू, खच्चर, गधा, कुत्ता, खरगोश और हाथी के आंकड़े शामिल हैं। पशुधन के अलावा, पोल्ट्री पक्षियों जैसे मुर्गी, बत्तख, टर्की, गीज़, बटेर, गिनी मुर्गी, शुतुरमुर्ग और एमु की गणना भी प्रत्येक घर/घरेलू उद्यम/गैर-घरेलू/संस्थाओं से की जाएगी ।

https://vartahr.com/india-21st-lives…ign-begins-today/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *