• Sat. Jan 24th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Haryana News : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया डीएलएड परीक्षा का तिथि-पत्र

Haryana News

  • -25 सितम्बर से संचालित होगी डी.एल.एड. नियमित
  • -रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा
  • -परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा
  • -आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड किया

Haryana News : भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा का संचालन 25 सितम्बर से करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष प्रो०(डॉ०) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ० मुनीश नागपाल, भा.प्र.से. ने आज यहाँ जारी प्रेस वक्तव्य मेें बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा का संचालन 25 सितम्बर से 21 अक्टूबर, 2025 तक करवाया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा का तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *